पोटका : रंभा शैक्षणिक संस्थान में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती सह शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव गौरव बचन एवं व्याख्याताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। सचिव ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान नहीं देते, बल्कि व्यवहारिक ज्ञान और जीवन जीने की समझ भी विकसित करते हैं। बीए सेमेस्टर-2 की छात्रा नित्या झा ने शिक्षकों के सम्मान में भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की। इस दौरान शिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रम हुए। संगीत शिक्षक रोनित रॉय व छात्रा सविता महतो ने गीत प्रस्तुत किया। नित्या झा व सविता ने मंच संचालन किया, जबकि सलोनी सरदार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
इसे भी पढ़ें : Potka : शिक्षा, संस्कार और अनुशासन को जीवन का ध्येय मानते हैं प्राचार्य कमलेश मिश्र



















































