बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया पंचायत स्थित जामजुरकी नदी के समीप रविवार सुबह एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से भादुआ गांव निवासी मोटरसाइकिल सवार दो युवक पवित्र महतो (19) और हीरो महतो (20) की दर्दनाक मौत हो गई। जिससे दो परिवारों के चिराग बुझ गए। मिली जानकारी के अनुसार मानुषमुड़िया से घर लौटते समय सुनसान इलाके में हुई इस भिड़ंत के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। वहीं देर से जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने दोनों को तुरंत झाड़ग्राम अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हृदयविदारक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : सांड्रा में किसानों को मिला फसल सुरक्षा का प्रशिक्षण, जैविक कृषि को मिलेगा बढ़ावा



















































