जैक बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 11 फरवरी से

 ना सिलेबस ना मॉडल प्रश्न पत्र और ना ही कोई अभ्यास बोर्ड परीक्षा में मात्र डेढ़ महीना शेष.

जमशेदपुर : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर सारे कंफ्यूजन दूर कर दिए गए हैं. परीक्षा का संचालन 11 फरवरी से होगी. परीक्षा की तिथि जारी होने के बाद विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ गई है. स्कूलों में 12 महीने का सिलेबस 9 महीने में ही पढ़ने का समय विद्यार्थियों को मिल पाया. जैक बोर्ड के विद्यार्थियों का सेशन जून माह में शुरू हुआ था. परीक्षा फरवरी में सबसे पहले संचालित होगी. इससे विद्यार्थियों को केवल 9 महीने का ही समय पढ़ने का मिल सका.

इसे भी पढ़ें : संथाली बोर्ड परीक्षा 27 दिसंबर से होगी शुरू

 

कई विषयों के शिक्षक नहीं

9 अपग्रेड स्कूलों में कई विषयों के शिक्षक नहीं है. जबकि सभी स्कूलों में तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस में नामांकन विद्यार्थियों का लिया गया है. स्कूलों में कॉमर्स के एक भी शिक्षक नहीं है. जबकि साइंस और आर्ट्स में कुछ शिक्षकों को डेपुटेशन में दिया गया था, लेकिन वे शिक्षक भी स्कूल में नदारद रहते हैं. बिना शिक्षकों के स्कूलों में पढ़ाई चल रही है. अपग्रेड स्कूलों के विद्यार्थी पहली बार 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे.  छात्रों को अभी तक मॉडल प्रश्न पत्र तक नहीं मिल पाया है. स्कूलों में प्री बोर्ड परीक्षा ले ली गई है. इसके बाद अब जिला स्तरीय तैयार मॉडल प्रश्न पत्र से ही अभ्यास कराए जाएंगे. इस बार बोर्ड परीक्षा सब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे. विद्यार्थियों से 30 नंबर के ऑब्जेक्टिव और शॉर्ट क्वेश्चन पूछे जाएंगे वहीं 50 नंबरों का लॉन्ग क्वेश्चन आंसर होगा.

इसे भी पढ़ें :एसडीएम ने ऑब्जर्वेशन होम एवं बाल सुधार गृह का किया औचक निरीक्षण, बीड़ी, गांजा, रस्सी, मोबाइल, समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर में श्रावण मास की अमवस्या पर उमड़ी भक्तों की भीड़

जमशेदपुर : क्षी क्षी दक्षिणेश्वरी काली मंदिर, इस्ठ प्लांट बस्ती, बर्मामाइन्स में बुधबार को श्रावण मास के अमवस्या के अवसर पर पूरे विधि विधान से पूजा संपन्न हुआ। इस अवसर…

Spread the love

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर डालसा ने मानगो चौक पर चलाया जागरूकता अभियान 

जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बुधवार को मानगो चौक पर युवाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस दौरान डालसा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time