आप नेता संजय सिंह ने भाजपा नेता प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ ईडी में दर्ज कराई शिकायत

संजय सिंह ने प्रवेश वर्मा पर पैसे बांटने का लगाया आरोप

नई दिल्ली : आप नेता सह राज्यसभा सांसद संजय सिंह और अन्य नेता गुरुवार को भाजपा नेता प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ वोटरों को कैश देने के मामले में ईडी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई. संजय सिंह ने भाजपा पर पैसे बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अरविंद केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र नई दिल्ली में वोटर कार्ड चेक करके लोगों को पैसे बांट रही है. प्रवेश वर्मा अपने सरकारी आवास पर पैसे बांटते पकड़े गए.

उन्होंने बताया कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों की झुग्गियों से महिलाओं को वहां बुलाकर एक लिफाफे में 1100 रुपये दिए गए। मैं ईडी और सीबीआई से मांग करता हूं कि वे प्रवेश वर्मा के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करें.

इसे भी पढ़ेंः डॉ. एके लाल के साथ मारपीट करने वालों की जल्द हो गिरफ्तारी : आईएमए

‘पर्चे पर पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा की तस्वीर’

संजय सिंह ने कहा कि मैं चुनाव आयोग से कहना चाहता हूं कि ईडी और दिल्ली पुलिस से प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास पर छापा मरवाएं और उन्हें अभी गिरफ्तार करवाएं. हार की डर से भाजपा बौखला गई है और चुनाव जीतने के लिए लोगों को पैसे का लालच दे रही है. संजय सिंह ने कहा कि बड़ी बात यह है कि जिस पर्चे में पैसे बांटे जा रहे हैं, उस पर पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा की तस्वीरें हैं.

इसे भी पढ़ेंः जैक बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 11 फरवरी से

भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने दी सफाई

वहीं, संजय सिंह के बयान पर भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने देते हुए कहा  कि राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्थान की शुरुआत उनके पिताजी ने करीब 25 साल पहले की थी. प्रवेश वर्मा ने कहा कि वे यहां महिलाओं का दुख देख रहे हैं, जब उनसे मिला तो महिलाओं ने बताया कि न तो उनके पास पेंशन है, न उनके पास राशन कार्ड है, न नौकरी है, न दवा की सुविधा है. तब तय किया कि हर महीने अपने संगठन के साथ हम एक योजना बनाएंगे और मासिक आधार पर उनकी मदद करेंगे. प्रवेश वर्मा कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि कम से कम वे यहां शराब नहीं बांट रहा हैं, जो दिल्ली के मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली में बांट रहे थे.’

 

इसे भी पढ़ेंः हलुदबनी में बड़ी घटना टली, बिजली विभाग की लापरवाही उजागर

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सात वर्ष पहले बनी पानी टंकी में अब तक नहीं हुआ पेयजल कनेक्शन, विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण

    जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को मानगो पेयजल परियजोना के अंतर्गत निर्मित बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण किया। यह टंकी बीते 7 वर्षों से बन…

    Spread the love

    Bahragora : बंगाल में भाजपा सरकार की मन्नत पूरी होने पर दिव्यांग भक्त ने हाथ में 108 कांटे चुभोकर किया चित्रेश्वर मंदिर का परिक्रमा

    बहरागोड़ा : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के परिणामों और अपनी विशेष मन्नत के पूर्ण होने की खुशी में गोपीबल्लापुर निवासी एक दिव्यांग भाजपा समर्थक, विकास दण्डपाट ने अटूट श्रद्धा और…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time