Jadugora : सोहदा गांव में आदिवासी भूमिज समाज का विददिरि झंडा दिवस 12 फरवरी को मनाया जाएगा

 

 

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा से सटे सोहदा फुटबॉल मैदान में मंगलवार को आदिवासी भूमिज समाज की बैठक हुई. बैठक में 12 फरवरी को विददिरि झंडा दिवस मनाने का फैसला लिया गया और कार्यक्रम की रुप रेखा तैयार की गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पोटका के विधायक संजीव सरदार होंगे.  कार्यक्रम में झारखंड, बंगाल व उड़ीसा से 60 सांस्कृतिक टीमें हिस्सा लेगी.  बैठक के बाद आदिवासी भूमिज समाज के सलाहकार सिदेश्वर सरदार व जयपालसिंह ने कहा कि सुबह 10.30 बजे विददिरि झंडोतोलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा.  जबकि दोपहर 2 बजे माघ बुरु सुसुन अखाड़ा व अंत में सुसन गांवता को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित करने का कार्यक्रम रखा गया है. इसके पूर्व 12 बजे खेल कूद, भूमिज भाषा प्रतियोगिता (क्विज) भाषण व दुरांग प्रतियोगिता समेत झारखंड की पारम्परिक जीवन शैली से जुड़ी महिलाओं , बच्चों व किशोरियों के बीच रस्सी, पत्ता दोना बनाना प्रतियोगिता रखी गई है.

इसे भी पढ़ें : Rajasthan: कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को बीजेपी ने भेजा कारण बताओ नोटिस भेजा

बैठक में ये थे शामिल

बैठक में आदिवासी भूमिज- समाज सलाहकार समिति सदस्य सिद्धेश्वर सरदार जयपाल सिंह, मनोज सिंह, ग्राम प्रधान मनोरंजन सिंह, कालीचरण सिंह जयंती सरदार, बहुला सरदार समेत हेमंत भूमिज, सुरेश सरदार, गौरी सरदार, सुभाष सरदार कालीचरण सिंह, मनमत सिंह,  मोनका सिंह, अनिमा सिंह, जयंती सिंह, मिथिला सिंह, लखविंदर सरदार, नेपाल कुमार सिंह ने शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Potka : शहीद मनमथ बास्के की जयंती पर खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, विधायक ने किया उद्घाटन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time