Adityapur : मणिपुर के आईएनएस संग्रहालय में 15 को सम्मानित होंगे सुभाष चंद्र बोस मंच के पीके नंदी

आजाद हिंद फौज के ऐतिहासिक युद्ध स्थलों का करेंगे अवलोकन

आदित्यपुर : आदित्यपुर निवासी सह सुभाष चंद्र बोस मंच के अध्यक्ष पीके नंदी 15 फरवरी को मणिपुर के मैरांग स्थित आईएनए संग्रहालय भवन में आयोजित सेमिनार में भाग लेंगे. उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया है. आमंत्रण मिलने से गौरवांवित पीके नंदी ने बताया कि आठ दिन इस यात्रा के दौरान बर्मा सीमा से सटे गांवों और जंगलों में स्थित उन सभी युद्ध क्षेत्रों को देखने का सौभाग्य प्राप्त होगा, जहां स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आजाद हिंद फौज ने अंग्रेजों से युद्ध किया था. उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को आजाद हिंद फौज ने ऐतिहासिक युद्ध में अंग्रेजों को हराकर विजय पताका फहराई थी. नेताजी की जीवनी से जुड़े तथ्य तथा दस्तावेज आईएनएस संग्रहालय में सुरक्षित रखे गए हैं. यात्रा के दौरान पीके नंदी इंफाल स्थित आरकेसीएस आर्ट गैलरी भी जाएंगे. वहां भी नेताजी से संबंधित चर्चा परिचर्चा का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने पर उन्होंने आयोजकों का धन्यवाद किया.

इसे भी पढ़ें : NPotka : अवैध बालू कारोबारी के बीच कभी भी हो सकती है हिंसा : सौरभ चटर्जी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मेसर्स शरद सर्विसेज को उप श्रमायुक्त ने भेजा नोटिस, 4 को पक्ष रखने का निर्देश

जमशेदपुर : उप श्रमायुक्त ने टाटा मोटर्स के अधीन कार्यरत ठेका कंपनी मेसर्स शरद सर्विसेज को नोटिस जारी किया. कंपनी को उक्त नोटिस वहां कार्यरत कर्मचारी मनीष शेखर की शिकायत…

Spread the love

Potka : चालियामा में 32वीं ‘अपूर पाठशाला’ शुरू, बांग्ला भाषा संरक्षण की पहल

पोटका : माताजी आश्रम, हाता की ओर से बांग्ला भाषा के संरक्षण और नई पीढ़ी को मातृभाषा से जोड़ने के उद्देश्य से राजनगर प्रखंड के चालियामा गांव में 32वीं ‘अपूर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time