चाईबासाः सदर अस्पताल चाईबासा स्थित नेत्र चिकित्सालय में गुरुवार को फेको मशीन का इंस्टॉलेशन सिविल सर्जन डॉ सुशांतो कुमार मांझी के निर्देशन पर किया गया. इंस्टॉलेशन के दौरान सिविल सर्जन डॉ सुशांतो कुमार मांझी ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के अलावे अन्य जिलों समेत नजदीकी राज्य के मोतियाबिंद मरीजों को भी इसका लाभ मिलेगा. स्विट्जरलैंड से निर्मित ओरटली कंपनी का फेको मशीन का इंस्टॉलेशन नवीन कुमार के द्वारा सफलता पूर्वक किया गया.
इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: शब-ए-बारात के मद्देनजर 14 फरवरी को होने वाली मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा स्थगित
इंस्टॉलेशन के दौरान नेत्र सर्जन डॉ सेलिन सोसन टोपनो, डॉ सिरिल संदीप सावैयां, डॉ मनोज सिंह मुंडा, सहायक रमण कुमार सिंह, कविता महतो, लिपिक बनरंजन सिंहा, साइट सेवर्स के जिला कार्यक्रम प्रबंधक बासुदेव नायक, ड्रेसर अरविंद परमहंस कुजूर एवं स्टाफ नर्स ज्योति हेरेंज एवं संजना कुमारी उपस्थित थे.




















































