Adityapur : MSME की अधिकार प्राप्त समिति की बैठक में शामिल हुए एसिया के प्रतिनिधि

आरबीआई के अधिकारियों के समक्ष रखी समस्याएं, दिया सुझाव

आदित्यपुर : झारखण्ड राज्य के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम पर अधिकार प्राप्त समिति (Empowered Committee on MSME) की 65वीं बैठक भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक के रांची स्थित कार्यालय में हुई. जिसमें आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) के उपाध्यक्ष संतोख सिंह एवं सचिव अशोक गुप्ता शामिल हुए. उक्त बैठक में राज्य स्तरीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम को लेकर  ऋण प्रवाह एवं इससे संबन्धित नीतियों पर विचार विमर्श हुआ. बैठक में एसिया के प्रतिनिधियों ने उद्योग के क्षेत्र में उत्पन्न समस्याओं को विस्तार से रिजर्व बैंक के अधिकारियों को अवगत कराया. खासकर ब्याज सब्सिडी के संबंध में यह सुझाव दिया कि टर्म लोन और वर्किंग कैपिटल दोनों में इसे लागू किया जाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शब-ए-बारात के मद्देनजर 14 फरवरी को होने वाली मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा स्थगित

इसी तरह आरबीआई से ऋण देने से पहले वैधानिक अनुमोदनों से संबंधित व्यापक दिशा निर्देश जारी करने की मांग गई. साथ ही प्रतिनिधियों ने यह सुझाव भी दिया कि बैकों की ओर से एमएसएमई इकाईयों के साथ भेदभाव नहीं किया जाय. जिनका प्रदर्शन अच्छा है, उन्हें मदद दी जाती है. जबकि खराब प्रदर्शन वाली इकाईयों के साथ भेदभाव किया जाता है. इसी तरह एसिया के प्रतिनिधियों ने एसिया बैंकों द्वारा लगाए गए फोरक्लोज़र शुल्क को माफ करने की मांग की. ऋण स्वीकृति के लिए आरबीआई से सभी बैंकों के लिए एक अनिवार्य एसओपी बनाने की मांग की गई. एसिया के प्रतिनिधियों के सुझाव पर आरबीआई के अधिकारियों ने उद्योग हित में सकारात्म विचार करने का आश्वासन दिया.

इसे भी पढ़ें : Adityapur : मणिपुर के आईएनएस संग्रहालय में 15 को सम्मानित होंगे सुभाष चंद्र बोस मंच के पीके नंदी

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : अपने मौलिक अधिकारों के लिए एक और लड़ाई की आवश्यकता है, इसके लिए शिक्षित होना जरूरी : सोनाराम सिंकु

जगन्नाथपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय)  : जगन्नाथपुर रस्सैल उच्च विद्यालय प्लस टू परिसर में कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में रविवार को विश्व आदिवासी…

Spread the love

Jamshedpur : विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा की उठी आवाज

जमशेदपुर: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आदिवासी छात्र एकता, केंद्रीय कमेटी के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time