रामगढ़: महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड, रांची द्वारा रामगढ़ जिला के छत्तरमाण्डू में संचालित ओल्ड ऐज होम में दो वरिष्ठ नागरिक आश्रय प्राप्त कर रहे है. जिसकी समुचित देखभाल एवं संरक्षण सरकार द्वारा चयनित एजेन्सी गंगा तटीय विकास संस्था द्वारा किया जाता है. गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक रामगढ़ के सौजन्य से जेनरल मेनेजर प्रभाष बोस के द्वारा वृद्धजनों की सुविधाओं के लिए एक इ-रिक्सा (टोटो) की चाभी इन्दु प्रभा खलखो जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, रामगढ़ को प्रदान किया गया, साथ ही अन्य आवश्यक वस्तु उपलब्ध कराने की बात कहीं गयी.
इसे भी पढ़ेः Potka: रैयतों की समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखूंगा: चंपाई सोरेन
इस कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक की क्षेत्रीय प्रबंधक पुष्पा कुमारी, (संरक्षण पदाधिकारी) जिला बाल संरक्षण इकाई दुखहरण महतो, तथा स्टेट बैंक के अन्य शाखा प्रबंधक विजय कुमार, प्रसुन कुमार, अश्विनी कुमार, धीरज कुमार,कृष्ण नंदन सेन, अभिषेक कुमार, गंगा तटीय विकास संस्थान के सचिव रणधीर कुमार सिंह, कंचन कुमार केयर टेकर ओल्ड ऐज होम तथा अन्य कर्मी एवं संवासिन उपस्थित थे.
There is no ads to display, Please add some



















































