
जादूगोड़ाः मुसाबनी मुख्य सड़क नवरंग मार्केट के समीप एक बाइक व ट्रेक्टर के सीधी टक्कर मे बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार बाइक सवार सह राखा मोड़ निवासी गौरव साव (25) अपने एक दोस्त के साथ जमशेदपुर से अपने घर राखा जा रहा था. उसी वक्त विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रेक्टर से सीधी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई. स्थानीय लोगो कि मदद से घायल गौरव को यूसिल जादूगोड़ा अस्पताल लाया गया जहा चिकित्सक ने गौरव को मृत घोषित कर दिया. वहीं ट्रेक्टर टक्कर मारने के बाद सामने एक दुकान मे जाकर घुस गया. वहा खडे दुकानदार बाल बाल बच गए नहीं तो दुकानदार को भी गंभीर चोट लग सकती थी.
इसे भी पढ़ेः BREAKING : बहरागोड़ा में एनएच 18 पर अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा, मौके पर मौत
There is no ads to display, Please add some



















































