Chaibasa:20 फरवरी को एस० आर० रुंगटा ग्रुप और प्रताप क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा सेमीफाईनल

चाईबासाः बनवारी लाल नेवटिया द्वारा प्रायोजित एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित 32वीं बी० एल० नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को दो क्वार्टर फाईनल मैच खेले गए. पहले मैच में प्रताप क्रिकेट क्लब चाईबासा ने चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी को छः विकेट से तथा एस० आर० रुंगटा ग्रुप चाईबासा ने चाईबासा क्रिकेट क्लब को 57 रनों से पराजित कर सेमीफाईनल में अपना स्थान पक्का कर लिया. अब सेमीफाईनल में प्रताप क्रिकेट क्लब चाईबासा का मुकाबला एस० आर० रुंगटा ग्रुप चाईबासा से 20 फरवरी को प्रातः दस बजे से खेला जाएगा.

 

 

इसे भी पढ़ेः Secular Garbage: कचरा ना देखे मंदिर-मजार,हर तरफ लगा है कचरों का अंबार,ये कचरा है जनाब जानिए क्या है पूरा मामला…

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर पूर्वाह्न दस बजे से खेले गए पहले क्वार्टर फाईनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 19.3 ओवर में मात्र 106 रन बनाकर आल आउट हो गई. निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए आशीष कुमार सिंह एवं गौरव सिंह ने 29-29 रन तथा अनुज उरांव ने 26 रन बनाए. वहीं जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रताप क्रिकेट क्लब की टीम ने 15.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 107 रन बनाकर जीत हासिल कर लिया. अमन पासवान ने 40 तथा क्रिस अग्रवाल ने 29 रनों का योगदान दिया.

इसे भी पढ़ेः Chaibasa : हिंदू जागरण समिति ने नववर्ष कार्यक्रम की तैयारी के लिए बैठक आयोजित की

वहीं दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एस आर रूंगटा ग्रुप की टीम पूरे बीस ओवर खेलकर छः विकेट के नुकसान पर 212 रनों का स्कोर खड़ा किया. रोबिन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नौ चौके एवं पांच छक्के की मदद से 86 रनों की बेहतरीन पारी खेली. कप्तान अभिषेक कच्छप ने भी दो चौके एवं तीन छक्के की सहायता से 42 तथा राहुल महतो ने 22 रन ठोके. चाईबासा क्रिकेट क्लब की ओर से दीपेश कुमार एवं अमित राज सिंहदेव ने दो-दो विकेट हासिल किए. जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी चाईबासा क्रिकेट क्लब की टीम पूरे बीस ओवर खेलकर सात विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी और 57 रनों के अंतर से मैच गंवा कर प्रतियोगिता से बाहर हो गई. चाईबासा क्रिकेट क्लब की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज मनु राज ने पांच चौके की मदद से 30 रन, साकेत कुमार सिंह ने तीन चौके एवं एक छक्का की सहायता से 28 रन तथा आमर्त्य चौधरी ने 22 रन बनाए. एस आर रूंगटा ग्रुप की ओर से अभिषेक महतो ने बीस रन देकर दो विकेट हासिल किए. अमित कुमार सिंह, विजय रोहित एवं आदित्य राज को एक-एक सफलता हाथ लगी.

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा सेल खदान का चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी , उत्पादन व परिवहन पूरी तरह प्रभावित

गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।…

Spread the love

Bahragora : शिक्षा से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य का करें निर्धारण : समीर मोहंती

बहरागोड़ा : मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाटबेड़ा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में शिक्षा और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ 10वीं तथा 12वीं के कला व विज्ञान संकाय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time