गम्हरिया: चोरों की हौसले इतने बुलंद है कि सरकारी कार्यालय भी अब सुरक्षीत नहीं रहे. ताजा मामला आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर का है. प्रखंड कार्यालय में लगे आरओ वाटर प्लांट से चोरों ने दो सीसीटीवी कैमरों की चोरी कर ली. इसकी कीमत हजारों रुपये की बतायी गयी. प्लांट संचालक राजेश वर्मा ने बताया कि सुबह जब कर्मी प्लांट पर पहुंचे तो देखा कि वहां से दो सीसीटीवी कैमरा गायब है. मामले को लेकर वर्मा ने पुलिस को सूचित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की. पुलिस इसकी जांच में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ेः Secular Garbage: कचरा ना देखे मंदिर-मजार,हर तरफ लगा है कचरों का अंबार,ये कचरा है जनाब जानिए क्या है पूरा मामला…
There is no ads to display, Please add some



















































