बहरागोड़ाः मंगलवार को बरसोल थाना क्षेत्र के एन एच 49 पर दारिशोल फ्लाईओवर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कुम्हारडूबी पंचायत अंतर्गत मालकुंडा गांव निवासी बाइक चालक गणेश्वर नायक (35 )की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार मृतक पश्चिम बंगाल के फेंको हाट से साप्ताहिक बाजार कर के घर लौट रहा था.तभी किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया. जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया.वहीं पुलिस को सुचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग वाहन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां पर चिकित्सक ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया. जिसके पश्चात पुलिस ने परिजनों को सूचित कर अपने स्तर से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है. उधर मृतक के परिजनों को सूचना मिलते रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.
There is no ads to display, Please add some



















































