Chakulia: चाकुलिया में आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए आयोजित हुआ प्रशिक्षण शिविर

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड कार्यालय स्थित बाल विकास परियोजना के सभागार में मंगलवार को टाटा स्टील फाउंडेशन, अमेरिकन इंडियन फाउंडेशन और नेशनल हेल्थ मिशन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय आंगनबाड़ी सेविकाओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. इस शिविर में मानसी प्लस परियोजना की प्रखंड समन्वयक अनुश्री साव ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को बच्चों के पोषण, आरंभिक बाल विकास और वृद्धि निगरानी के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी.

प्रशिक्षण के प्रमुख विषय

इस प्रशिक्षण में विशेष रूप से कुपोषण के प्रकार, इसके जीवन पर प्रभाव और कुपोषण के चक्र को कैसे तोड़ा जाए, इस पर विस्तृत चर्चा की गई. सेविकाओं को बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए प्रभावी कदम उठाने की सलाह दी गई. कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका लीदी बास्के, संगीता कुमारी, मानसी मित्र लक्ष्मी मनी टुडू समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें : Chakulia: नागानल मंदिर के पास लगी हाई मास्ट लाइट एक सप्ताह से खराब, लोगों में आक्रोश 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : पाटपुर के युवक का पेड़ में झुलता हुआ मिला शव, इलाके में सनसनी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के पीडब्ल्यूडी चौक के पास शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने एक युवक की लाश को पेड़ से फंदे पर झूलते देखा।…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन देशभर में युवा इकाई का करेगा गठन,  राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संदीप मुरारका ने धनबाद में हुई बैठक में  लिया निर्णय

युवा सम्मेलन अध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल के नेतृत्व में युवा इकाइयों के गठन पर बनी रणनीति जमशेदपुर :  अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल के नेतृत्व…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time