Chakulia: नागानल मंदिर के पास लगी हाई मास्ट लाइट एक सप्ताह से खराब, लोगों में आक्रोश

चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में स्थित नागानल मंदिर और गायत्री शक्तिपीठ के पास लगे हाई मास्ट लाइट पिछले एक सप्ताह से खराब हैं. इसके अलावा, चार लाइटें भी टूट चुकी हैं. इसके बावजूद नगर पंचायत प्रशासन ने अब तक इसकी मरम्मत के लिए कोई पहल नहीं की है. महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. इस दिन देर शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं का आना जारी रहता है.

अंधेरे में बढ़ती समस्याएं

मंदिर के मुख्य गेट के सामने लगी हाई मास्ट लाइट के खराब होने के कारण शाम होते ही मंदिर के आसपास अंधेरा छा जाता है, जिससे श्रद्धालुओं को समस्याओं का सामना करना पड़ता है. खासकर हवाई पट्टी से सटे नागानल मंदिर के पास रात के समय जंगली हाथी भी आ जाते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगली हाथी कई बार मंदिर की चहारदीवारी को तोड़ चुके हैं और कॉलोनियों में उत्पात मचा चुके हैं. ऐसे में अंधेरे के कारण हादसों का खतरा बढ़ जाता है.

स्थानीय लोगों की अपील

स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए हाई मास्ट लाइट की मरम्मत अविलंब की जानी चाहिए. इस संबंध में नगर पंचायत के कनीय अभियंता अनीश कुमार ने कहा कि जल्द ही लाइट की मरम्मत कर दी जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: विधायक समीर मोहंती ने विधानसभा के शून्य काल के दौरान 108 एंबुलेंस सेवा में सुधार की उठाई मांग 

Spread the love

Related Posts

Potka : मुखिया की पहल से दो ड्रॉपआउट छात्राओं का हुआ पुनः नामांकन, शिक्षा से जोड़ने का अभियान जारी

  पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत में शिक्षा से वंचित बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने की पहल लगातार जारी है। इसी कड़ी में पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज…

Spread the love

Potka : 26 जुलाई को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में लगेगा एकदिवसीय रक्तदान शिविर

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के तत्वावधान में 26 जुलाई को पंचायत भवन में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला पार्षद सूरज मंडल और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time