Gamhariya : 20 दिनों से अंधेरे में रह रहे जगन्नाथपुर के ग्रामीणों से मिले मुखिया

गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुग्धा पंचायत के जगन्नाथपुर के ग्रामीण करीब 20 दिनों से अंधेरे में रहने को विवश है. ग्राम प्रधान प्रफुलल महतो ने बताया कि एक वाहन द्वारा पोल को क्षतिग्रस्त कर दिये जाने के बाद विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी है. इसकी सूचना पाकर मुखिया मोहन बास्के गांव पहुंच ग्रामीणों से मिले. साथ ही समस्या से अवगत होते हुए विद्युत आपूर्ति बहाल कराने को लेकर पहल शुरू की.

सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना विभाग को दी. इसके बाद भी किसी प्रकार की पहल नहीं होना सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहा है. उन्होंने बताया कि विभाग को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है. निर्धारित समय पर विद्युत आपूर्ति बहाल करने को लेकर पहल शुरू नहीं होती है तो आंदोलन किया जायेगा. इस मौके पर दिलीप महतो, ननिता गोप, अंजना महतो, नंदलाल महतो, बुधनी हेंब्रम, बुधु माझी, सुक्रा साहु, रवि हांसदा, गुरूवारी गोप, मंगल माझी समेत ग्रामीण उपस्थित थे.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ ने मनाया मेघ मल्हार सिंधारा उत्सव, टीना शर्मा बनीं सावन क्वीन

जमशेदपुर :  विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर में मेघ मल्हार सिंधारा उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ महिला समाजसेवी संगीता…

Spread the love

Jamshedpur : छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज और विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला: रघुवर दास

झारखंड लाठी से नहीं, संवाद से चलेगा, हेमंत सरकार को देना होगा जवाब जमशेदपुर : झारखंड के राजधानी रांची में अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time