MAHA SHIVRATRI 2025: महाशिवरात्रि पर ग्रहों का त्रिग्रही योग दुर्लभ संयोग, जानिए किस राशि के लिए होगा शुभ

जमशेदपुर: फरवरी में महाशिवरात्रि के दिन कुंभ राशि में ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है. इस दिन सूर्य, बुध और शनि ग्रह एकसाथ कुंभ राशि में स्थित रहकर त्रिग्रही योग बनाएंगे. साथ ही, चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे. यह संयोग 1965 के बाद पहली बार बन रहा है. इस दुर्लभ योग का प्रभाव चार राशियों पर विशेष रूप से शुभ रहेगा.

ग्रहों के शुभ प्रभाव से इन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि: महाशिवरात्रि पर मेष राशि वालों के लिए शिव जी की कृपा से धन लाभ की संभावना है. अचानक किसी स्रोत से पैसा मिल सकता है. बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है और पैतृक संपत्ति से लाभ होगा. इस दिन परिजनों के साथ रिश्ते भी मजबूत होंगे.

मिथुन राशि: त्रिग्रही योग के कारण मिथुन राशि के जातकों को अपने टैलेंट को पहचानने का मौका मिलेगा. आपको नाम और शोहरत मिल सकती है. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और किसी बड़े आयोजन में शामिल हो सकते हैं.

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को पुरानी समस्याओं से राहत मिल सकती है. बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा. धन की आवक बढ़ेगी. विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा. जीवनसाथी से मनमुटाव दूर होगा.

कुंभ राशि: इस दुर्लभ त्रिग्रही योग का सबसे ज्यादा लाभ कुंभ राशि के जातकों को होगा. घर में चल रहे विवाद सुलझेंगे. अगर घर में किसी से मनमुटाव था तो अब वह दूर होगा. कारोबारियों के लिए कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है और सेहत भी अच्‍छी रहेगी.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar : महाशिवरात्रि को लेकर बाबा बैद्यनाथ व मां पार्वती मंदिर के शिखर से उतारे गए पंचशूल, होगी विशेष पूजा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बिष्टुपुर में श्रीकृष्ण-सुदामा की महिमा का गुणगान के साथ भागवत कथा का समापन

मनुष्य के जीवन में मित्रता की अहम भूमिका- सीताराम शास्त्री जमशेदपुर : बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हवन यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ मंगलवार…

Spread the love

Gua : गुवा में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर किया नमन

गुवा : गुवा में मंगलवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि  के अवसर पर रामनगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विभिन्न…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time