Deoghar : पंचशूलों की हुई विशेष पूजा, मंदिरों के शिखरों पर किए गए पुनर्स्थापित

 

देवघर :  महाशिवरात्रि पर बैद्यनाथधाम में बाबा बैद्यनाथ, मैया पार्वती समेत अन्य मंदिरों के उतारे गए पंचशूलों की मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना हुई। बैद्यनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी सह सरदार पंडा गुलाबनंद ओझा ने षोडषोपचार विधि से पंचशूलों की पूजा की। गुलाब पंडित ने उन्हें मंत्रोच्चार के साथ पूजा करवाया। पूजन के बाद सभी मंदिरों के शिखरों पर पंचशूलों को विधि-विधान पूर्वक पुनर्स्थापित कर दिया गया। इसके बाद बाबा बैद्यनाथ और मैया पार्वती मंदिर के बीच गठबंधन किया गया।

इसे भी पढ़ें : Patna : भोजपुरी कलाकारों ने उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से की मुलाकात, फिल्म निर्माण को लेकर हुई चर्चा

विशेष पूजन के बाद पंचशूलो को पुनर्स्थापित कर दिया जाता है

उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि के पूर्व बैद्यनाथ मंदिर प्रांगण के सभी 22 मंदिरों के शिखरों पर स्थापित पंचशूलो को उतारा जाता है और उसकी साफ-सफाई के बाद विशेष पूजन के बाद उसे पुनर्स्थापित कर दिया जाता है। यह परंपरा काफी प्राचीन है। सोमवार को बाबा बैद्यनाथ और मैया पार्वती मंदिर के शिखर पर लगे पंचशूलों को उतारा गया था। जबकि अन्य मंदिरों के पंचशूलों को पहले उतारा गया था। बाबा और पार्वती मंदिर के पंचशूलों को उतारने के बाद उनका मिलन कराया गया था। इस दौरान पंचशूलों को स्पर्श करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। लोगों ने मस्तक सटाकर पंचशूलों को नमन किया और बाबा बैद्यनाथ और मैया पार्वती का आशीर्वाद लिया। पंचशूलों को स्पर्श करने के लिए मौजूद भक्त बाबा बैद्यनाथ का जयकारा लगा रहे थे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सोपोडेरा स्कूल में संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

जमशेदपुर: शनिवार को सुबह परसूडीह थानांतर्गत सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में एक छात्रा का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव मिलने की सूचना पाकर…

Spread the love

Jamshedpur : डीएफओ शबा आलम अंसारी ने किया ‘निःशुल्क समर कैंप’ के पोस्टर का विमोचन

जमशेदपुर : जमशेदपुर वन प्रमंडल और नाट्य ट्रस्ट ‘गीता थिएटर’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले आगामी ‘निःशुल्क समर कैंप’ के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को अनुमंडलीय वन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time