MAHA SHIVRATRI 2025: महाशिवरात्रि पर जमशेदपुर के इन मंदिरों में होगा विशेष आयोजन, देखिये पूरी लिस्ट

जमशेदपुर: हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है. इस वर्ष महाशिवरात्रि 26 फरवरी, बुधवार को मनाई जाएगी. शहर के विभिन्न मंदिरों और शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी, जो विशेष रूप से जलाभिषेक और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी. महाशिवरात्रि के दिन विशेष रूप से पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक, शिव बारात और भजन कीर्तन जैसे धार्मिक आयोजन किए जाएंगे.

विशेष मुहूर्त और पूजा समय

महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक और पूजा का विशेष महत्व है. पंचांग के अनुसार, इस वर्ष जलाभिषेक के शुभ मुहूर्त निम्नलिखित समय पर होंगे:
• प्रथम जलाभिषेक: सुबह 6:47 बजे से 9:42 बजे तक
• द्वितीय जलाभिषेक: 11:06 बजे से 12:35 बजे तक
• तृतीय जलाभिषेक: दोपहर 3:25 बजे से 6:08 बजे तक
• चतुर्थ जलाभिषेक: रात 8:54 बजे से 12:01 बजे तक

इसके अलावा, चार प्रहर पूजा का भी आयोजन किया जाएगा:

• प्रथम प्रहर पूजा: शाम 6:19 बजे से रात 9:26 बजे तक
• द्वितीय प्रहर पूजा: रात 9:26 बजे से 12:34 बजे तक
• तृतीय प्रहर पूजा: रात 12:34 बजे से सुबह 3:41 बजे तक
• चतुर्थ प्रहर पूजा: सुबह 3:41 बजे से 6:44 बजे तक

विशेष आयोजन और रुद्राभिषेक

साकची शीतला मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक का आयोजन सुबह 8:00 बजे और शाम 6:00 बजे होगा. श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट सुबह 5:00 बजे खोले जाएंगे.

साकची शिव मंदिर में विशेष शृंगार के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जबकि महाकालेश्वर मंदिर, जुगसलाई में 3:30 बजे शिव बारात निकलेगी.

टेल्को राम मंदिर में 26 से 28 फरवरी तक तीन दिवसीय शिव विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिवजी की बारात भी निकाली जाएगी.

कालीभूतनाथ मंदिर, सोनारी में सुबह 6 बजे से अखंड हरि कीर्तन और रामायण पाठ होगा, और 8 बजे से महारुद्राभिषेक किया जाएगा.

उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

इसके अलावा गोलपहाड़ी मंदिर, मनोकामना मंदिर साकची, कचहरीबाबा मंदिर, बेल्डीह नागा मंदिर, बिष्टुपुर राम मंदिर, रंकिणी मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर, सूर्य मंदिर, भुवनेश्वरी मंदिर टेल्को समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा रहेगा. इन स्थानों पर विशेष पूजा और जलाभिषेक के कार्यक्रम होंगे.
महाशिवरात्रि के इस पवित्र दिन पर धार्मिक आयोजनों की धूम मचने वाली है, जहां भक्त भगवान शिव के दर्शन और आराधना करेंगे.

 

इसे भी पढ़ें : MAHA SHIVRATRI 2025: महाशिवरात्रि पर ग्रहों का त्रिग्रही योग दुर्लभ संयोग, जानिए किस राशि के लिए होगा शुभ 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time