चाकुलिया : भातकुंडा में माल/माल पहाड़िया का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित

चाकुलिया : चाकुलिया के भातकुंडा में बुधवार को माल/ माल पहाड़िया का राज्य स्तरीय एकदिवसीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में गोड्डा जिला के महेंद्र उरांव, अरुण माल पहाड़िया, आनंद कुमार माल पहाड़िया, साहिबगंज से कार्तिक राय, मानिक राय, रूपचंद राय स्वप्न राय, दुमका से राजकुमार माल, पाकुड़ से मेघराय गंगाधर राय, राय गोदाई माल, देवघर से मिथिलेश कुमार माल, चाकुलिया प्रखंड के लक्ष्मीकांत नायक, साधन नायक, गोरख नायक, शरद नायक, गोकुल नायक, प्रभाष नायक, महादेव नायक, तपन कुमार नायक, दिलीप नायक, प्रद्युत नायक, शंकर नायक अरधेंदु नायक, बद्रीनाथ नायक, बसंत नायक, बहरागोड़ा प्रखंड से मृनाग नायक समेत अन्य उपस्थित रहे।

माल समाज के लोग झेल रहे हैं  उपेक्षा का दंश 

सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि माल समाज के लोग आज भी उपेक्षा का दंश झेल रहे हैं। इस समाज को अनुसूचित जाति में शामिल नहीं किया गया है। जाति प्रमाण पत्र भी नहीं बनता है। इसलिए यह समाज आज भी गरीब है। अपने हक और अधिकार से वंचित है। वक्ताओं ने कहा कि अपने हक और अधिकार के लिए समाज के लोगों को संगठित होकर संघर्ष करना होगा। माल समाज को प्रखंड तथा पंचायत स्तर से मजबूत होना होगा। संगठित होकर अपने हक और अधिकार के लिए आंदोलन करना होगा। इस सम्मेलन में नीलकंठ नायक, मानिक नायक, महादेव नायक, गोकुल नायक, प्रबीर नायक, बादल नायक, हरे कृष्ण नायक, धनंजय नायक,पश्चिम बंगाल से कार्तिक नायक गौर हरी नायक समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।

इसे भी पढ़ें :  Jharkhand: सड़क दुर्घटना में घायल राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना भी रही मौजूद

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा के तट पर सेना के शौर्य से टला बड़ा खतरा, धमाके के साथ ग्रामीणों ने ली चैन की सांस,  कंट्रोल्ड ब्लास्ट कर सेना ने दो जिंदा बमों को किया निष्क्रिय

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा नागुड़साई क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दहशत की स्थिति थी। लेकिन बुधवार का सूरज एक नई उम्मीद लेकर आया। भारतीय सेना के बम…

Spread the love

Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को बुधवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time