Jamshedpur : एनसीपी युवा मोर्चा ने सांसद से की मुलाकात, चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

जमशेदपुर :  जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद विधुत वरण महतो से एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ. पवन पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात किया। मुलाकात के दौरान डॉ. पवन पांडेय ने कहा कि आज अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का बलिदान दिवस है। आज ही के दिन 27 फरवरी 1931 को 24 वर्ष के आयु में एल्फ्रेड पार्क वर्तमान प्रयागराज में अंग्रेजों द्वारा उनको शहीद किया गया था। इतनी अल्प आयु में देश के प्रति सच्चा प्रेम और देश की आजादी के लिए प्राणों कि आहुति दे देने का ऐसा जज्बा बिरले ही किसी इंसान में देखने को मिलता है। ऐसे वीर देश के सच्चे सपूत अमर बलिदानी को उनके बलिदान दिवस के दिन साकची गोलचक्कर पर उनकी प्रतिमा को स्थापित कर उनके जीवन को आम जन के बीच ले जाने में बहुत बड़ी भूमिका निभायेंगे।

शहिदों को युवा पीढ़ी के बीच ले जाने की आवश्यकता

उन्होंने कहा कि समाज में जीस प्रकार की अवधारणा बनती जा रही है उस वक्त मैं देश भक्ति को दर्शाने के लिए प्रेरित करने के लिए और बलिदानियों की कुर्बानियां याद दिलाने के लिए हमें शहिदों को विभिन्न माध्यमों से आम जनता खासकर युवा पीढ़ी के बीच ले जाने की आवश्यकता है। साथ ही साथ सांसद से मुखिया डांगा क्षेत्र में नए सड़कों एवं नालियों के निर्माण का आग्रह किया गया। जिसपर सांसद ने बहुत ही जल्द इस दिशा में काम शुरू करने का भरोसा दिलाया । प्रतिनिधि मंडल में अनवर हुसैन,मोहम्मद रिजवान,तेजपाल सिंह, नागा यादव शैलेन्द्र झा शामिल थे ।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जिला ई-गवर्नेंस सोसाईटी की समीक्षात्मक बैठक, पंचायत भवनों को डिजिटली सशक्त बनाने पर चर्चा

Spread the love

Related Posts

Jadugora : 13 अगस्त को जादूगोड़ा में निकलेगा भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष को सौंपा गया राष्ट्रीय ध्वज

जादूगोड़ा : हर घर तिरंगा अभियान अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता ऋषि सारंगी तत्पर हो गए है। इस क्रम में सोमवार को उन्होंने जादूगोड़ा, गालूडीह, घाटशिला, धालभूमगढ़…

Spread the love

Potka : पोटका के पण्डियासाई गांव में जल जमाव सेे ग्रामीण परेशान, सात महीने पानी में डूबी रहती है मुख्य सड़क, प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग

पोटका : कोवाली पंचायत अंतर्गत पण्डियासाई गांव में जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, साल के करीब सात महीने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time