चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के बेंद गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या एक में बुधवार को सेविका का चयन किया गया. इस अवसर पर अभया राणा को सेविका के रूप में चयनित किया गया.
कार्यक्रम में शामिल महत्वपूर्ण अधिकारी
इस चयन कार्यक्रम में सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ नवीन पुरती, उप प्रमुख कविता साव, अंचल के बड़ा बाबू कृष्ण मुंडा, महिला सुपरवाइजर संगीता कुमारी, निधि बास्के, अंचल कर्मी पियू दे, ग्राम प्रधान तापस पाल, वार्ड सदस्य प्रिया साव और अन्य कई लोग उपस्थित थे. इसके अलावा सहायिका निभा राणा, सहिया आरती साव, मंजू राणा, वीना मंडल, पार्वती राणा, देवाशीष खामराई, सुमन साव, चंदन साव, विपुल राणा, राजीव राणा, सोमा साव और प्रणति पाल भी इस कार्यक्रम का हिस्सा रहे.
इसे भी पढ़ें : Chakulia: प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की जन वितरण प्रणाली दुकानदारों के साथ बैठक, तेज़ वितरण की योजना
There is no ads to display, Please add some



















































