जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव रोड में बृहस्पतिवार के तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत हो गई। घटना के समय सभी कार से अपने आवास लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार से आ रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से कार की जोरदार टक्कर हो गई,जिससे कार में सवार सभी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी रात्रि गश्ती पुलिस को होने के बाद वह मौके पर पहुंची तथा शवों को बाहर निकलने में जुट गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय महगामा से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गयी है।
जानकारी के अनुसार, सभी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार थे, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। वहीं कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में तृषा सिंह के अलावे सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता व वंशिका खंडेलवाल शामिल हैं।
दूसरी और इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ट्विट कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सुरक्षा गार्डों से 12 घंटे तक ड्यूटी कराने का आरोप, सुरक्षा एजेंसी संचालक सतेंद्र सिंह ने DLC से की जांच की मांग
There is no ads to display, Please add some


















































