Adityapur: आदित्यपुर में मोबाइल धोखाधड़ी, युवक ने 95 हजार रुपये उड़ाए

आदित्यपुर:  आदित्यपुर थाना क्षेत्र में ऑटो क्लस्टर के पास एक अज्ञात युवक ने सोनारी निवासी जितेन सेठ के साथ धोखाधड़ी कर उनके मोबाइल फोन पर लगभग 95 हजार रुपये निकाल लिए। यह घटना 9 नवंबर की रात लगभग 9 बजे हुई।

पीड़ित जितेन सेठ ने पुलिस को बताया कि वह हथियाडीह स्थित अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। उसी दौरान ऑटो क्लस्टर के पास एक युवक ने उनसे फोन मांगकर बात करने की बात कही। मानवता के आधार पर जितेन ने मोबाइल दे दिया। मोबाइल हाथ में लेते ही युवक अचानक वहां से फरार हो गया। जितेन ने आसपास तलाश की, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला।

कुछ दिन बाद, जब जितेन ने नया मोबाइल खरीदा और पुराना सिम कार्ड चालू किया, तब उन्हें बैंक खाते से कई संदिग्ध ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली। फोनपे एप में दर्ज विवरण के अनुसार, 10-10 हजार और 2 हजार रुपये सहित कुल 95 हजार रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर किए गए थे। जांच में ट्रांसफर किए गए खाते में ‘दीपक मुर्मू’ नाम दिखाई दे रहा है।

जितेन का बैंक खाता जमशेदपुर स्थित एसबीआई में है। उन्होंने तुरंत बैंक और पुलिस में शिकायत की। आदित्यपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है और फोनपे ट्रांजैक्शन के आधार पर आरोपी युवक और पैसे प्राप्त करने वाले खाते के धारक की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी सेल की मदद से मामले में जल्द प्रगति होगी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अज्ञात व्यक्ति को अपने मोबाइल या व्यक्तिगत जानकारी देने से बचें और किसी भी संदिग्ध ट्रांजैक्शन की तुरंत शिकायत करें।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : जुगसलाई में भाई बहन की पिटाई करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले भाई बहन का परीक्षा में कम अंक आने पर काफी पिटाई करने वाले शिक्षक प्रभात कुमार भगत को जुगसलाई पुलिस ने शनिवार…

    Spread the love

    Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन, अल्लाह से विश्व शांति की मांगी दुआ

    जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संपर्क कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिला के तरफ से झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल एवं शेख बदरूदीन के नेतृत्व में इफ्तार पार्टी का…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time