Nishikant Dubey: पहलगाम हमले के बाद निशिकांत दुबे का बांग्लादेश पर तीखा वार, कर दी गंगा नदी के पानी को बंद करने की मांग

नई दिल्ली: पहलगाम में हालिया आतंकी हमले के बाद देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश का माहौल बना हुआ है. इसी बीच झारखंड से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बांग्लादेश को लेकर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने सोशल मीडिया मंच X पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा –
“बांग्लादेश भी बड़ा छटपट कर रहा है, उसको भी गंगा नदी का पानी बंद करने का समय आ गया है. पानी पीकर जीएगा हमसे, गाएगा पाकिस्तान से.”

इसके साथ ही उन्होंने एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर का स्क्रीनशॉट साझा किया जिसमें बांग्लादेश और पाकिस्तान के संबंधों को लेकर कुछ बातें कही गई थीं. पोस्ट के अंत में उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में सवाल किया – “गंगाजल इन पापियों को?”

बयान से पैदा हुई नई बहस
निशिकांत दुबे का यह बयान सामने आते ही राजनीतिक हलकों और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कई यूजर्स ने उनके बयान का समर्थन किया है, वहीं कुछ ने इसे गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है.

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत-बांग्लादेश संबंधों में जल-बंटवारे को लेकर संवेदनशीलता पहले से मौजूद है. ऐसे में सार्वजनिक मंचों पर इस तरह के बयान दोनों देशों के रिश्तों पर असर डाल सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : Sima Haider: पहलगाम हमले के बाद सीमा हैदर पर फिर उठे सवाल – राखी सावंत ने संभाला मोर्चा, सरकार से कर दी यह गुजारिश, देखें Video

Spread the love
  • Related Posts

    Ranchi : कुर्मी समुदाय को एकजुट होने से सरकार रोक रही है : देवेंद्र नाथ महतो

    प्रभात तारा मैदान में भारी भीड़ के साथ जनसभा संपन्न रांची : कुर्मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने की मांग लगातार तेज होती जा रही है। इसी…

    Spread the love

    Radar Special : किंग मेकर बनें मानगो में मस्तान, भाजपा का खेल बिगाड़ा 

    जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव में महापौर के विजयी प्रत्याशी श्रीमती सुधा गुप्ता की जीत का जब कभी इतिहास लिखा जाएगा तब उपेंद्र सिंह मस्तान के नाम के बगैर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *