Jamshedpur: त्योहार के बाद पुलिस सुस्त, चोर हुए दुरुस्त – पांच घंटे में तीन फ्लैटों में हुई लूट

जमशेदपुर:  गोविंदपुर थाना क्षेत्र के टेल्को घोड़ाबांधा इलाके में शुक्रवार को चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए केवल पांच घंटे में तीन फ्लैटों का ताला तोड़कर लगभग 25 लाख रुपये की नकद और जेवरात की चोरी कर डाली। वारदात संगम टावर, आलोक विहार और पास के पुष्पा अपार्टमेंट में हुई।

पहली वारदात: संगम टावर
संगम टावर के फ्लैट नंबर 6/5 में एक्स आर्मीमैन संजय नंदी के घर चोरी हुई। दिन के 12.45 बजे से 5.45 बजे के बीच चोरों ने नकद 20 हजार, सात तोला सोना और हीरे की अंगूठी समेत लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली।

दूसरी वारदात: फ्लैट नंबर 3/6
फ्लैट नंबर 3/6 की सुमिता दास अपने परिचित के घर गई थीं। घर लौटने पर टूटा ताला और खाली अलमारी देखकर उनके होश उड़ गए। उनके घर से लगभग 8 लाख रुपये के गहने चोरी हो गए।

तीसरी वारदात: पुष्पा अपार्टमेंट
पुष्पा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 5/सी में अजय कुमार दास अपनी बीमार पत्नी के पास अस्पताल गए थे। लौटने पर उन्हें घर से नकद 10 हजार और लगभग 1 लाख रुपये के गहने गायब मिले।

शहरवासियों में दहशत
लगातार तीन बड़ी घटनाओं ने अपार्टमेंट निवासियों में भय और चिंता फैला दी है। चोरों ने सीसीटीवी और गार्ड की मौजूदगी के बावजूद वारदात को अंजाम दिया, जिससे पुलिस गश्ती की पोल खुल गई।

पुलिस ने देर रात पीड़ितों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। शहरवासियों का कहना है कि त्योहार के बाद पुलिस की ढिलाई से चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं, और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Adityapur: बहन से मिलने ससुराल पहुंचे भाई की चाकूबाजी में मौत, ससुर हिरासत में

Spread the love

Related Posts

Bahragora  : ‘जल, जंगल, जमीन’ की रक्षा का संकल्प; हूल महा दिवस पर गूंजा वीर शहीदों का जयकारा

बहरागोड़ा :आदिवासी अस्मिता और स्वाधीनता के प्रतीक ‘संथाल हूल’ के अमर नायकों को याद करते हुए मंगलवार को बहरागोड़ा के सिद्धू-कान्हू-बिरसा जाहेर गाड़ परिसर में हूल महा दिवस पूरी श्रद्धा…

Spread the love

Bahragora : राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बना खण्डामौदा विद्यालय: सेनानी तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पर जुटे दिग्गज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खण्डामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time