Jamshedpur: वज्रपात से बचाव के लिए जागरूकता रथ रवाना, गांव-गांव पहुंचेगा सुरक्षा संदेश

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार को समाहरणालय परिसर से वज्रपात सुरक्षा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के जरिए जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों में लोगों को वज्रपात से बचाव के तरीके बताए जाएंगे।

उपायुक्त ने कहा कि— “प्राकृतिक आपदा से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है जागरूकता। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक सुरक्षा संदेश पहुंचाना है, ताकि जनहानि को न्यूनतम किया जा सके।”

क्या करें, क्या न करें?
वज्रपात के समय सुरक्षित रहने के लिए प्रशासन ने कुछ खास सावधानियां बताई हैं—

आंधी-बारिश के दौरान खुले मैदान, ऊँचे पेड़ या बिजली के खंभे के नीचे खड़े न हों।
मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करें।
खेतों में काम कर रहे किसान तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं।
घर में रहें तो टीवी, फ्रिज जैसे बिजली के उपकरण बंद कर दें।
अगर खुले स्थान में फंस जाएं तो कान बंद करके झुककर बैठें, लेटें नहीं।
सड़क पर हों तो तुरंत किसी भवन के अंदर चले जाएं और गर्जन थमने के 30 मिनट बाद ही बाहर निकलें।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वज्रपात के समय बताए गए नियमों का पालन करें और खुद व अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जिले में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए मुफ्त उपकरण वितरण, हर प्रखंड में लगेगा कैंप

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : घर से निकली युवती सकुशल टाटानगर स्टेशन पर मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस

रोजगार की तलाश में दिल्ली गई थी युवती, किसी अप्रिय घटना से बची टाटानगर स्टेशन पर पुलिस ने बरामद किया जमशेदपुर : आदित्यपुर में काम की तलाश में घर से…

Spread the love

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *