Jamshedpur: जिले में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए मुफ्त उपकरण वितरण, हर प्रखंड में लगेगा कैंप

जमशेदपुर:  जिला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम 19 अगस्त से 01 सितंबर 2025 तक जिले के सभी प्रखंडों में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए मुफ्त सहायक उपकरण वितरण और परीक्षण शिविर का आयोजन कर रहा है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि शिविरों की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

कहां-कब लगेगा शिविर?

शिविरों का आयोजन इस प्रकार किया जाएगा—
जमशेदपुर सदर – 19 अगस्त, धातकीडीह सामुदायिक भवन
गोलमुरी सह-जुगसलाई – 20 अगस्त, प्रखंड कार्यालय परिसर
पोटका – 21 अगस्त, प्रखंड कार्यालय
पटमदा – 22 अगस्त, प्रखंड कार्यालय
बोड़ाम – 23 अगस्त, प्रखंड कार्यालय
मुसाबनी – 25 अगस्त, प्रखंड कार्यालय
डुमरिया – 26 अगस्त, प्रखंड कार्यालय
धालभूमगढ़ – 28 अगस्त, प्रखंड कार्यालय
चाकुलिया – 29 अगस्त, प्रखंड कार्यालय
बहरागोड़ा – 30 अगस्त, प्रखंड कार्यालय
घाटशिला – 01 सितंबर, प्रखंड कार्यालय

जिला प्रशासन ने दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने-अपने प्रखंडों में पहुंचकर पंजीकरण और आकलन कराएं, ताकि उन्हें सहायक उपकरण का लाभ मिल सके।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: स्वतंत्रता सेनानी पंडित नोखे लाल मिश्रा की 59वीं पुण्यतिथि पर गरीबों के बीच भोजन वितरण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time