Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना का प्रभार संभालते ही एक्शन में आए आनंद मिश्रा, अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को बस स्टैंड से दबोचा

जमशेदपुर : सीतारामडेरा पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सीतारामडेरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मानगो बस स्टैंड के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किए गए हैं. दोनों के पास से नकद रुपये और मोबाइल फोन भी पुलिस को मिला है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों मे एक बिहार एवं दूसरा पश्चिम बंगाल का रहने वाला है. जिससे पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी में अंतर्राज्यीय गिरोह की संलिप्तता का संदेह है. पुलिस के अनुसार ये लोग गांजा खरीदकर बिहार और पश्चिम बंगाल ले जाने की फिराक में थे। पुलिस के अनुसार 14 मार्च की सुबह करीब 3 बजकर 35 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि मानगो बस स्टैंड गेट नंबर-5 के पास दो युवक शौचालय के पास गांजा खरीदने और उसे बिहार व पश्चिम बंगाल ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और मौके पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पश्चिम बंगाल के नदिया जिला निवासी विश्वजीत विश्वास और बिहार के नवादा जिला निवासी मो. ताबिज शामिल हैं। तलाशी के दौरान विश्वजीत विश्वास के पास से करीब 17 किलो गांजा, 5 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। वहीं मो. ताबिज के पास से करीब 9 किलो गांजा, 1800 रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अवैध कारोबार गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची में धार्मिक कथा नानी बाई रो मायरो का आयोजन 31 मार्च से दो अप्रैल तक, प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी करेंगी प्रवचन

जमशेदपुर : शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा तीन दिवसीय धार्मिक कथा नानी बाई रो मायरो का आयोजन 31 मार्च से दो अप्रैल (मंगलवार, बुधवार,…

Spread the love

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना का प्रभार संभालते ही एक्शन में आए आनंद मिश्रा, अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को बस स्टैंड से दबोचा

जमशेदपुर : सीतारामडेरा पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सीतारामडेरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मानगो बस स्टैंड के पास से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time