Baharagora : एनएच-49 पर सब्जी लदा ट्रक पलटा, चालक की नींद बनी हादसे की वजह, कोई हताहत नहीं

बहरागोड़ा: राष्ट्रीय राजमार्ग-18 (NH-18) पर ओम स्टोर के समीप देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टला। रांची से सब्जी लादकर कोलकाता की ओर जा रहा छः चक्का आयशर वाहन (JH01GH1499)अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराते हुए बीच सड़क पर ही पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई ।मिली जानकारी के अनुसार, वाहन चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई थी, जिसके कारण उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार वाहन पहले सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराया और फिर बीच सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद वाहन में लदी हरी सब्जियों के बोरे पूरी सड़क पर बिखर गए, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया।वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची वाहन के अंदर फंसे चालक और सह-चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया तथा सड़क पर बिखरी सब्जियों को किनारे करवाकर यातायात को सुचारु रूप से शुरू करवाया।साथ ही पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान थकान या नींद महसूस होने पर वाहन रोककर विश्राम जरूर करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नीलडीह ब्रिज के पास युवक पर चापड़ से हमला, 15-20 लोगों ने किया हमला, एमजीएम में भर्ती

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के नीलडीह ब्रिज के पास रविवार दोपहर नामदा बस्ती निवासी एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। 15 से 20…

Spread the love

Jamshedpur : साकची में धार्मिक कथा नानी बाई रो मायरो का आयोजन 31 मार्च से दो अप्रैल तक, प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी करेंगी प्रवचन

जमशेदपुर : शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा तीन दिवसीय धार्मिक कथा नानी बाई रो मायरो का आयोजन 31 मार्च से दो अप्रैल (मंगलवार, बुधवार,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time