Bahragora: बखण्डामौदा में महिला समूह की वार्षिक आमसभा, अच्छा प्रदर्शन करने वाले समूह हुए सम्मानित

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड के खण्डामौदा स्थित धुमकुड़िया भवन परिसर में बुधवार को राजलाबांध आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक समीर कुमार मोहंती रहे। सभा की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि आज महिलाएं राष्ट्रपति, सांसद, विधायक और मुखिया बनकर समाज की सेवा कर रही हैं। महिलाएं पुरुषों से किसी मामले में कम नहीं हैं। उन्होंने ग्रामीण पिछड़ेपन को दूर करने और महिलाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

विधायक ने बताया कि हेमंत सोरेन की सरकार में महिला समूहों को पहले की तुलना में दो से तीन गुना वित्तीय सहायता दी जा रही है। उन्होंने सभी महिलाओं से फंड का सदुपयोग कर तरक्की करने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने की सलाह दी। इसके अलावा, महिलाओं को सम्मान राशि देकर उनके प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया।

विधायक ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं जेएसएलपीएस के माध्यम से व्यक्तिगत और सामूहिक लोन लेकर व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। सभी वंचित महिलाएं एसएचजी से जुड़कर स्वावलंबी बनें। बेहतर प्रदर्शन करने वाले महिला समूहों को विशेष सम्मान भी प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के साथ हुआ। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष आशीत मिश्रा, रास बिहारी साहू, पानसोरी हँसदा, गोपन पड़ीहारी, जादूपति राणा, बिसु ओझा, नरेश मंडल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: बहरागोड़ा में आदिम से आधुनिक जीवन की झलक से सजेगा दुर्गा पूजा पंडाल, 5 लाख रुपये होंगे खर्च

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *