बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय की 16 छात्रों की टीम ने बुधवार को प्लस टू उच्च विद्यालय पारुलिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ‘कम्युनिटी मोबिलाइजेशन’ (सामुदायिक लामबंदी) के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और समुदाय के सदस्यों को साझा लक्ष्य और जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का नेतृत्व जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक छोटेलाल कुशवाहा और आकांक्षा सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि इस पहल का मकसद लोगों को संगठित करना, उनके अधिकारों और संसाधनों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। इसका अंतिम लक्ष्य समुदाय को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।
इस अवसर पर पारुलिया स्कूल के छात्रों के लिए क्विज़, वाद-विवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को नवोदय विद्यालय की टीम ने पुरस्कृत किया। इस तरह के कार्यक्रम से छात्रों में सहयोग की भावना बढ़ती है और वे सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अधिक जागरूक होते हैं।
इसे भी पढ़ें :
Bahragora: बखण्डामौदा में महिला समूह की वार्षिक आमसभा, अच्छा प्रदर्शन करने वाले समूह हुए सम्मानित
There is no ads to display, Please add some



















































