Bahragora: गोपालपुर ने जीता बाहुबली प्रीमियर लीग क्रिकेट, बहूलिया टीम उपविजेता रही

बहरागोड़ा:  रविवार को बहरागोड़ा प्रखंड के गोपालपुर गांव मैदान में बाहुबली प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह के साथ आयोजित किया गया. क्लब के कप्तान और अतिथि प्रसनजीत नायक ने कार्यक्रम की शुरुआत अमर जवानों की याद में दीप जलाकर और फीता काटकर की. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी.

प्रतियोगिता में कुल 8 पंचायतों की टीमों ने हिस्सा लिया. हर मैच 6-6 ओवर का रहा. आयोजन समिति के अनुसार फाइनल मैच गोपालपुर और बहूलिया टीम के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में गोपालपुर ने जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया.

विजेता टीम गोपालपुर को ₹6000 नगद और ट्रॉफी दी गई. उपविजेता बहूलिया टीम को ₹4000 और ट्रॉफी से नवाजा गया. मैन ऑफ द सीरीज का खिताब प्रसनजीत कुमार को मिला.

फाइनल मैच के दौरान बड़ी संख्या में लोग मैदान में मौजूद थे. मौके पर अजय पात्र, राजीव घोष, कला चंद्र मुर्मू, शुरू नायक, लिपुण घोष, आकाश नायक सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

 

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: रंकिनी मंदिर में मैत्री संगठन का कार्यक्रम, पूजा, वृक्षारोपण और प्रसाद वितरण आयोजित

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में भाई बहन की पिटाई करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले भाई बहन का परीक्षा में कम अंक आने पर काफी पिटाई करने वाले शिक्षक प्रभात कुमार भगत को जुगसलाई पुलिस ने शनिवार…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन, अल्लाह से विश्व शांति की मांगी दुआ

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संपर्क कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिला के तरफ से झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल एवं शेख बदरूदीन के नेतृत्व में इफ्तार पार्टी का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time