Bahragora: राज्य सरकार हर वर्ग के महिलाओं को सशक्त बनाने का काम कर रही है – समीर मोहंती

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को विधायक समीर कुमार मोहंती ने 238 सेविकाओं के बीच मोबाइल वितरण किया. इस अवसर पर उन्होंने सेविकाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे समाज के लिए उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर रही हैं. उन्होंने सेविकाओं से मोबाइल का सही उपयोग करने का आग्रह किया और कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है.

तकनीकी प्रगति से जुड़ने का आह्वान

विधायक मोहंती ने सेविकाओं से कहा कि उन्हें सरकार की नीतियों और विजन को समझने की आवश्यकता है. सरकार आधुनिक जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से उन्हें डिजिटल संसाधनों से सशक्त कर रही है. मोबाइल वितरण को उन्होंने सेविकाओं के सम्मान और प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

दिव्यांगजनों को मिली सहायता सामग्री

मोबाइल वितरण के बाद दिव्यांगजनों के बीच श्रवण उपकरण, ट्राइसाइकिल और व्हीलचेयर का वितरण किया गया, जिससे उनकी दैनिक जीवन की कठिनाइयां कुछ हद तक कम हो सकें.

विधायक का भव्य स्वागत

कार्यक्रम से पूर्व सेविकाओं ने विधायक समीर मोहंती का भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर बीडीओ केशव भारती, प्रभारी सीडीपीओ सह सीओ राजाराम सिंह मुंडा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए.इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, मिंटू पाल, रासबिहारी साव, पप्पू राउत, नरेश मंडल सहित कई पर्यवेक्षिकाएं और सेविकाएं उपस्थित रहीं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: TSPDL कर्मचारी यूनियन की बैठक, ग्रेड सुधार के लिए शीघ्र वार्ता का निर्णय

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नगर विकास मंत्री के आश्वासन के बाद विधायक सरयू राय ने स्थगित किया अनशन, कहा- पीएम आवास के लाभुकों को 15 जून के पहले मिल जाएगी चाबी

जमशेदपुर :  झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास के लाभार्थियों को उनके नाम से आवंटित फ़्लैटों की…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा महाविद्यालय में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा महाविद्यालय, बहरागोड़ा के न्यू कॉन्फ्रेंस हॉल में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time