Bahragora: कड़ाके की ठंड से राहत पाने के प्रयास में हुई चूक, महिला झुलसी

बहरागोड़ा:  कड़ाके की ठंड से राहत पाने के प्रयास में हुई एक छोटी सी चूक ने महिला को गंभीर हालत में ला खड़ा किया। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पाठपुर गांव में सोमवार की सुबह 36 वर्षीय बीना बेरा अलाव तापते समय गंभीर रूप से झुलस गईं।

जानकारी के अनुसार, बीना बेरा अपने घर में जल रहे अलाव के पास बैठकर ठंड से बचने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान, असावधानीवश उनकी साड़ी का एक हिस्सा जलते अलाव के संपर्क में आ गया और तुरंत आग पकड़ ली।

महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाकर बीना को सुरक्षित किया। इसके बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहरागोड़ा पहुंचाया।

CHC बहरागोड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत पीआर एम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा (ओडिशा) रेफर कर दिया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: सड़क पार करते समय डिवाइडर फंसा पैर, वृद्ध की मौत

Spread the love

Related Posts

Baharagora : एनएच-49 पर सब्जी लदा ट्रक पलटा, चालक की नींद बनी हादसे की वजह, कोई हताहत नहीं

बहरागोड़ा: राष्ट्रीय राजमार्ग-18 (NH-18) पर ओम स्टोर के समीप देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टला। रांची से सब्जी लादकर कोलकाता की ओर जा रहा छः चक्का आयशर वाहन (JH01GH1499)अनियंत्रित…

Spread the love

Jamshedpur : नीलडीह ब्रिज के पास युवक पर चापड़ से हमला, 15-20 लोगों ने किया हमला, एमजीएम में भर्ती

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के नीलडीह ब्रिज के पास रविवार दोपहर नामदा बस्ती निवासी एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। 15 से 20…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time