Saraikela: विश्व पर्यावरण दिवस पर आद्रा मंडल में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ने स्वच्छता अभियान चलाया

 

सरायकेला : दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 22 मई से 5 जून के अवसर पर 5 जून को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा द्वारा विभिन्न पर्यावरणीय गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम थी –

“प्लास्टिक प्रदूषण समाप्त करें” (End Plastic Pollution)। इसी क्रम में स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली, एवं वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत आद्रा स्टेशन परिसर एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें स्काउट्स एवं गाइड्स के युवाओं ने सक्रिय भागीदारी की। साथ ही “प्लास्टिक का प्रयोग न करें” विषयक जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें यात्रियों एवं आमजन को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें स्टेशन परिसर के चयनित स्थलों पर पौधे लगाए गए। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को हरित भविष्य की ओर प्रेरित करने का प्रयास भी है।

इसके अतिरिक्त, आद्रा मंडल के विभिन्न स्टेशनों, रेलवे कार्यालयों एवं इकाइयों में भी इस अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह, स्वच्छता अभियान एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन सभी कार्यक्रमों में मंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई।

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2025 की समापन गतिविधियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा, जो पर्यावरणीय चेतना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रभावशाली कदम है।

इसे भी पढ़ें : Deoghar: डढ़वा नदी सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर है, इसे संरक्षित करना सबकी जिम्मेदारीः नगर आयुक्त

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : मानगो नगर निगम के मेयर की प्रत्याशी ज्योति सिंह  के पारस नगर स्थित आवास पर लिट्टी पार्टी का आयोजन, सैकड़ो लोगों ने लिया लिट्टी चोखा का आनंद

    जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के चर्चित समाज सेवी अविनाश सिंह राजा ने बुधवार को अपने पारस नगर स्थित आवास पर लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया। इस मदौरान श्री राजा…

    Spread the love

    Jamshedpur : झारखंड वासी एकता मंच की ओर से गोपाल मैदान में भव्य टुसु मेला का आयोजन, हजारों लोगों ने उठाया लुत्फ, टुसु, चौड़ल और बूढ़ी गाड़ी नाच ने झारखंड की संस्कृति को बनाया जीवंत

    झूमर सम्राट संतोष महतो के गीतों ने बांधा शमां, अतिथि-दर्शक थिरकने को हुए मजबूर जमशेदपुर : झारखंड वासी एकता मंच की ओर से बुधवार को बिस्टुपुर के ऐतिहासिक गोपाल (रीगल)…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *