Bihar Election: खेसारी और पवन सिंह की बयानबाजी तेज, बोले – 15 साल का फर्क बताइए!

पटना:  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भोजपुरी सिंगर-एक्टर खेसारी लाल यादव आरजेडी की तरफ से छपरा से मैदान में हैं। चुनावी दौड़ में खेसारी लगातार सरकार और विकास पर सवाल उठा रहे हैं।

इसी पर भाजपा के सदस्य और सिंगर-एक्टर पवन सिंह ने पलटवार किया। पटना में मीडिया से बात करते हुए पवन सिंह ने कहा, “आप 15 साल पहले का बिहार और अब का बिहार देख लीजिए। फर्क है कि नहीं? आपको विकास क्या होता है, यह जरूर दिख जाएगा।”

चुनाव प्रचार में भूमिका पर क्या बोले पवन सिंह
जब पवन सिंह से पूछा गया कि क्या वे खेसारी के खिलाफ भाजपा के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे, तो उन्होंने कहा, “यह सब पार्टी तय करेगी। पार्टी जो आदेश देगी, वैसा करेंगे।” साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ‘बिहारी कहलाना गर्व की बात है’ वाले बयान पर पवन सिंह ने भी सहमति जताई।

छपरा सीट पर नजरें
खेसारी लाल यादव सारण जिले की छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यह वही सीट है, जहां से लालू यादव ने राजनीति की शुरुआत की थी और ‘पिछड़ों के सामाजिक न्याय’ का नारा दिया था।

हालांकि पिछले करीब दो दशक से यह सीट बीजेपी के कब्जे में है, लेकिन आरजेडी खेसारी के जरिए इसे वापस पाने की कोशिश में है। वहीं बीजेपी भी अपनी सीट को इस बार मजबूत बनाए रखने पर जोर दे रही है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी के सड़क हादसे में निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक

    जमशेदपुर : सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार की अहले सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत अन्य लोगों के निधन…

    Spread the love

    Jamshedpur : ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा आयोजन

    जमशेदपुर : झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को समझने की दिशा में एक कदम उठाते हुए दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार का आयोजन…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time