Chaibasa: गुवा अयस्क खान के 18 CSR गांवों में स्कूलों और आंगनवाड़ियों को स्वच्छता किट वितरित

गुवा:  गुवा अयस्क खान के अंतर्गत आने वाले 18 सीएसआर गांवों में बच्चों और ग्रामीणों के लिए स्वच्छता और स्वास्थ्य बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएसआर विभाग के उप महाप्रबंधक अनिल कुमार ने की।

 

इस अवसर पर सभी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छता किट वितरित की गई। किट में शामिल प्रमुख सामग्री हैं:
डस्टबिन, बाल्टी, झाड़ू
हार्पिक, फिनोल
मग, तौलिए, डस्टर
हैंडवॉश लिक्विड और डिस्पेंसर

उप महाप्रबंधक अनील कुमार ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छ वातावरण बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए जरूरी है। स्वच्छता किट की मदद से स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र साफ-सुथरे रहेंगे और बच्चों में स्वच्छता की आदत बढ़ेगी। इससे बच्चों की स्वास्थ्य समस्याओं में कमी आने की उम्मीद भी है।

ग्रामीणों और शिक्षकों ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि सीएसआर विभाग द्वारा समय-समय पर चलाई जा रही ऐसी योजनाएं समाज के लिए लाभकारी और प्रेरणादायक हैं। यह प्रयास कंपनी की समाज के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: उपायुक्त ने महिलाओं के स्वरोजगार केंद्रों का किया दौरा, बेहतर प्रशिक्षण और मार्केट लिंकेज का दिया आश्वासन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time