चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक्स एसोसिएशन ने जिला स्तरीय अस्मिता लीग की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। यह प्रतियोगिता 14 नवंबर को एसोसिएशन मैदान में आयोजित की जाएगी।
यह खेल भारत सरकार के खेल मंत्रालय, खेलो इंडिया, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है। प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित खिलाड़ी नेशनल अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
आयु वर्ग और पात्रता
अंडर 14: जन्म तिथि 21-12-2011 से 20-12-2013 तक
अंडर 16: जन्म तिथि 21-12-2009 से 20-12-2011 तक
प्रतियोगिता केवल बालिकाओं के लिए आयोजित की जा रही है। जिला के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे और अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के बाहर चाकूबाजी, छात्र गंभीर रूप से घायल