देवघर: देवघर के साहेब पोखर स्थित बी-इलाइट डांस एंड फिटनेस सेंटर में बुधवार से आठ दिवसीय समर कैंप की शुरुआत हुई। कैंप का उद्घाटन इंटक के नगर अध्यक्ष बृजभूषण राम, अधिवक्ता विश्वजीत कुमार सिन्हा, समाजसेवी मोहम्मद समरुद्दीन और अधिवक्ता विनोद कुमार अंबष्ठ ने संयुक्त रूप से किया।
बच्चों और अभिभावकों के लिए अनोखा अवसर
संस्थान के डायरेक्टर कुमार प्रियांशु राज ने बताया कि यह कैंप 21 से 28 मई तक चलेगा, जिसमें बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों के लिए भी कई रचनात्मक व स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इनमें डांस, योगा, जुम्बा, फन चैलेंजेज, आर्ट एंड क्राफ्ट, गेम्स, मेडिटेशन और डाइट प्लानिंग जैसी एक्टिविटीज शामिल हैं।
बौद्धिक विकास को मिलेगा बढ़ावा
उद्घाटन के मौके पर नगर अध्यक्ष बृजभूषण राम ने कहा कि समर कैंप जैसी पहल बच्चों के बौद्धिक और रचनात्मक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गर्मियों की छुट्टियों को सार्थक बनाने का यह एक शानदार माध्यम है।
35 बच्चों और उनके अभिभावकों की भागीदारी
कैंप के पहले दिन करीब 35 बच्चों और उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में कुमार युवराज, कविता अंबष्ठ, सिमरन, सना, सत्यम समेत अनेक अभिभावकों ने सक्रिय सहयोग दिया।
इसे भी पढ़ें : Deoghar: डॉ. आंबेडकर पुस्तकालय में UPSC गाइडेंस कार्यक्रम, उड़ान IAS एकेडमी की पहल
There is no ads to display, Please add some



















































