सरायकेला: सरायकेला के गेस्ट हाउस में आयोजित श्री श्री सनातनी दुर्गा पूजा कमेटी के पंडाल का उद्घाटन उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के साथ माता के दरबार में मत्था टेककर जिले और राज्य की खुशहाली की मंगलकामना की।
![]()
आयोजक कमेटी ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक का सनातनी परंपरा के अनुसार भव्य अभिनंदन किया। कुछ समय बच्चों और श्रद्धालुओं के साथ पंडाल में बिताने के बाद सभी को मां दुर्गा पूजन उत्सव की शुभकामना दी गई।
![]()
मौके पर सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार सहित आयोजक कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष नवीन कुमार, संतोष कुमार, ललन कुमार पांडे, प्रशांत कुमार घोषाल, मनोज कुमार प्रधान, अमरनाथ तिवारी, जयप्रकाश नारायण पाठक, विनोद बिहारी प्रसाद सहित अन्य सभी पदाधिकारी और सदस्य सहित दर्जनों की संख्या में माता के भक्त दुर्गा पूजा पंडाल में मौजूद रहे.
अयोध्या धाम से पधारे पंडित शांडिल्य पवन शास्त्री ने विधिवत महासप्तमी की पूजा संपन्न कराई। पूजा के बाद भक्तों के साथ भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने माता की भक्ति और आनंद का अनुभव किया।
इसे भी पढ़ें :