Jamshedpur: संजीव सरदार ने दर्जनों पूजा पंडालों का किया लोकार्पण, बोले – “नारी सम्मान ही मां दुर्गा का असली आदर”

जमशेदपुर:  दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में आयोजित दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन विधायक संजीव सरदार ने किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को मां दुर्गा की सकारात्मक ऊर्जा अपनाने और समाज में भाईचारे और नारी सम्मान को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

हाता और कलिकापुर में लोकार्पण
पोटका प्रखंड के हाता में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा आयोजित पंडाल का उद्घाटन विधायक ने फीता काटकर किया। इसी तरह कलिकापुर में आयोजित पंडाल का लोकार्पण भी उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा “अपने भीतर की बुरी आदतों और नकारात्मकता को त्याग कर माँ दुर्गा की सकारात्मक ऊर्जा अपनाएँ। हर नारी में देवी का वास है और नारी का सम्मान ही शक्ति की देवी का सबसे बड़ा आदर है।”

सुंदरनगर और किताडीह में पूजा का शुभारंभ
सुंदरनगर में आयोजित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा सह काली पूजा कमेटी के भव्य आयोजन में विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर पूजा का शुभारंभ किया और कमेटी के सक्रिय सदस्यों को बधाई दी। किताडीह में भी उन्होंने विधिवत पंडाल का उद्घाटन किया और श्रद्धालुओं के साथ मां दुर्गा के दर्शन किए।

हरहरगुट्टू में काली मंदिर समिति का आयोजन
हरहरगुट्टू में आयोजित श्री श्री सार्वजनिक काली मंदिर समिति के पूजा महोत्सव में विधायक ने पंडाल का उद्घाटन किया। उन्होंने मां दुर्गा से पोटका वासियों की उन्नति, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।

समाज और भाईचारे का संदेश
विधायक संजीव सरदार ने हर पंडाल में जोर दिया कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा “मां दुर्गा की पूजा तभी सार्थक है जब हम समाज में भाईचारे को बढ़ाएँ, महिलाओं का सम्मान करें और अपने कर्मों से अच्छाई फैलाएँ।”

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: सरायकेला में राज्य की खुशहाली की मंगलकामना के साथ DC-SP ने किया पंडाल का उद्घाटन

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल, टाटानगर आरएमएस में मात्र ₹10 में मिलेंगे आकर्षक राखी लिफाफे

जमशेदपुर : पावन पर्व रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डाक विभाग (भारतीय डाक) ने दूर-दराज बैठे भाई-बहनों के पवित्र रिश्ते और स्नेह को समय पर पहुँचाने के लिए विशेष तैयारियाँ…

Spread the love

Gua : रामनगर राम मंदिर में रथ यात्रा पर महाभोग प्रसाद का वितरण, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गुवा : रथ यात्रा के पावन अवसर पर गुवा के रामनगर स्थित राम मंदिर प्रांगण में श्रद्धा और भक्ति के साथ महाभोग प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time