Deoghar: बरनवाल महिला समिति देवघर शाखा का कार्यकाल दो साल के बढ़ा

Spread the love

 

समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचीं देवघर, बैठक में कार्यकाल बढ़ाने की हुई घोषणा

देवघर: अखिल भारतीय बरनवाल महिला संघ दिल्ली की राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता शोभा रानी बर्णवाल सूर्यवंशी को देवघर पहुंची। बरनवाल सेवा सदन में आयोजित बरनवाल महिला समिति की समीक्षात्मक बैठक में शामिल हुई। बैठक में बरनवाल महिला समिति देवघर के अध्यक्ष सरिता बरनवाल सहित समिति के सैकड़ों महिला सदस्य शामिल हुईं। सर्वप्रथम बरनवाल महिला समिति के अध्यक्ष सरिता बरनवाल सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने बरनवाल महिला संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा रानी बरनवाल को शॉल और फूलों का बुके देकर भव्य सम्मानित किया गया।

महिला सशक्तिकरण सहित कई मुद्दों पर समीक्षा

इसके उपरांत बरनवाल महिला समिति की बैठक में महिला सशक्तिकरण सहित कई मुद्दों पर समीक्षा की गई।साथ ही सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वप्रथम बरनवाल महिला समिति देवघर द्वारा सर्वसम्मति से बरनवाल महिला समिति के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों के कार्यों को देखते हुए उनके कार्यकाल को अगले दो वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया।

 बुके देकर अपनी शुभकामनाएं ओर बधाई दी गई

वर्ष 2025 से लेकर वर्ष 2027 तक बरनवाल महिला समिति के अध्यक्ष सरिता बरनवाल, उपाध्यक्ष नीतू बरनवाल, सचिव मंजू बरनवाल, कोषाध्यक्ष संगीता बरनवाल अपने पद पर बनी रहेगी। इसकी औपचारिक घोषणा बरनवाल महिला संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा रानी बरनवाल सूर्यवंशी ने की। वही बरनवाल महिला समिति देवघर की अध्यक्ष चुने जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बरनवाल महिला समिति अध्यक्ष सरिता बरनवाल को शॉल ओढ़ाकर और बुके देकर अपनी शुभकामनाएं ओर बधाई दी। इस मौके पर बरनवाल महिला समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा रानी बरनवाल सूर्यवंशी ने कहा कि बरनवाल महिला समिति देवघर के द्वारा काफी सराहनीय कार्य किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण और सामाजिक क्षेत्र में बरनवाल महिला समिति अनवरत कार्य कर रही है।

संघ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया

इसलिए उनके कार्यों को देखते हुए अगले दो साल के लिए उनका कार्यकाल आगे बढ़ा दिया गया है। वही बरनवाल महिला समिति देवघर के अध्यक्ष सरिता बरनवाल ने बरनवाल समाज की महिलाओं को संगठित और सशक्त बनाने ओर हर संभव सहयोग के लिए बरनवाल महिला संघ दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताया। इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य प्रेमलता बरनवाल, सुधा बरनवाल, नीलम रानी, सूरत प्यारी, रितु रत्नम, रेखा बरनवाल, संगीता बरनवाल, सरिता बरनवाल, पुष्पा बरनवाल, शिप्रा बरनवाल, अंजलि बरनवाल, रीना बरनवाल, गायत्री बरनवाल, बबली बरनवाल, रेणुका बरनवाल सहित सैकड़ों समाज की महिला मौजूद थीं।

इसे भी पढ़ें :Deoghar: प्रोफेसर कॉलोनी चाकूबाजी में जख्मी की पत्नी और साथी गिरफ्तार


Spread the love
  • Related Posts

    Adityapur: 18 लाख रुपये के एल्युमिनियम एंगल की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveआदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज-6 स्थित खेतान अजिंक्या कंपनी से लगभग 18 लाख 3 हजार 706 रुपये मूल्य के एल्युमिनियम एंगल को फर्जी दस्तावेजों के…


    Spread the love

    Jamshedpur: सजेगा दरबार – भजनों की बरसात होगी, श्याम युवा मंडल 14 जून को करेगा भव्य आयोजन

    Spread the love

    Spread the loveजमशेदपुर: शहर के धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण को भक्तिरस से सराबोर करने हेतु श्याम युवा मंडल, टेल्को द्वारा 14 जून शनिवार को श्याम महोत्सव 2025 का आयोजन किया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *