Jamshedpur: सजेगा दरबार – भजनों की बरसात होगी, श्याम युवा मंडल 14 जून को करेगा भव्य आयोजन

जमशेदपुर: शहर के धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण को भक्तिरस से सराबोर करने हेतु श्याम युवा मंडल, टेल्को द्वारा 14 जून शनिवार को श्याम महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम टेल्को स्थित सबुज कल्याण संघ परिसर में संध्या 8 बजे से आरंभ होगा। कार्यक्रम में बाबा श्याम के दरबार को भव्य रूप से सजाया जाएगा। इस दरबार में कोलकाता से आमंत्रित विवेक शर्मा (जीतू) और अनिल लाटा के अलावा जमशेदपुर के चर्चित भजन गायक महावीर अग्रवाल मुन्ना भी अपनी स्वरांजलि अर्पित करेंगे।
सागर मूर्ति म्यूजिकल ग्रुप के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति की अनुभूति कराएंगे।

 

मुख्य और विशिष्ट अतिथि करेंगे शिरकत
इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, वहीं विधायक पूर्णिमा दास विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इनके अलावा कई समाजसेवी, श्याम प्रेमी और स्थानीय गणमान्य नागरिक इस अवसर पर शामिल होंगे। श्याम महोत्सव को सफल बनाने के लिए श्याम युवा मंडल की एक विशेष बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, सजावट, स्वागत और व्यवस्था से संबंधित सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मंडल के सदस्यों ने सभी श्याम भक्तों एवं श्रद्धालुओं से 14 जून शनिवार की संध्या 8 बजे कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर बाबा श्याम के भजन दरबार में सहभागी बनने की अपील की है।

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: चांडिल जलाशय में नौकायन अधिकार छीनने के विरोध में सौंपा गया 11 सूत्री ज्ञापन

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर के 86 साहित्य सेवियों को प्रदान किया गया ‘भारतेन्दु हरिश्चंद्र साहित्य सेवी सम्मान’

जमशेदपुर :  ‘सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन’ द्वारा ‘तुलसी जयंती समारोह’ के अन्तर्गत संस्थान के मानस सभागार में ‘ काव्य कलश सह साहित्य सेवी सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित…

Spread the love

Jamshedpur : बागबेड़ा में बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएसपी विधि-व्यवस्था से मिला प्रतिनिधिमंडल

सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन, डीएसपी ने अनुसंधानकर्ता को आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी का दिया निर्देश जमशेदपुर : शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time