झाड़ग्राम : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। इसी क्रम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 184 बटालियन ने लालगढ़ ब्लॉक और थाना क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च किया, जबकि सभी संवेदनशील इलाकों में दूसरे चरण का ‘ऑल आउट’ अभियान भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
कमांडेंट सह जिला फोर्स कोऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में E/232 महिला बटालियन, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने चंद्रपुर गांव सहित कई क्षेत्रों में गश्त की। सुरक्षा बलों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, दबाव या प्रलोभन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वे निडर होकर मतदान करें।
अधिकारियों के अनुसार संवेदनशील क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। मतदाताओं को शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर 1950 की जानकारी भी दी गई। सुरक्षा बलों की सक्रियता से लोगों में विश्वास बढ़ा है और वे निर्भीक होकर मतदान के लिए तैयार हैं।
इसे भी पढ़ें : Jhargram : झाड़ग्राम की संकल्प सभा में भीड़ देख गदगद हुए पीएम मोदी, कहा- जनता का समर्थन बंगाल में बदलाव का संकेत
There is no ads to display, Please add some



















































