Jhargram : झाड़ग्राम की संकल्प सभा में भीड़ देख गदगद हुए पीएम मोदी, कहा- जनता का समर्थन बंगाल में बदलाव का संकेत

किसानों के लिए धान पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी और पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 9000 रुपये करने का वादा किया

झाड़ग्राम : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने झाड़ग्राम में आयोजित भव्य संकल्प सभा में राज्य की राजनीति को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने झाड़ग्राम को वीरों, संस्कृति और आदिवासी परंपराओं की धरती बताते हुए बाबा रामेश्वर को नमन किया और कहा कि बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत देश की पहचान है।
सभा में भारी भीड़ और उत्साह का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हेलिपैड से सभा स्थल तक का रोड शो अभूतपूर्व रहा। उन्होंने जनता के समर्थन को बदलाव का संकेत बताया।

अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राज्य में “सिंडिकेट राज” चल रहा है, आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा हो रहा है और आम जनता बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने बिजली संकट, उद्योगों की बदहाली और भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाते हुए कहा कि “लूट करने वालों का हिसाब तय है।”

ऊर्जा के क्षेत्र में उन्होंने “प्रधानमंत्री सौर्य मुफ्त बिजली योजना” का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए लगभग 80 हजार रुपये तक की सहायता दे रही है, लेकिन राज्य में इसका सही क्रियान्वयन नहीं हो रहा। उन्होंने पड़ोसी राज्य ओड़िशा का उदाहरण देते हुए तुलना की।

शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता बताते हुए प्रधानमंत्री ने एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल , पीएम श्री स्कूलों के विस्तार और आयुष्मान आरोग्य केंद्रों को मजबूत करने की बात कही। किसानों के लिए धान पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी और पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 9000 रुपये करने का वादा किया गया। साथ ही वन उत्पादों पर एमएसपी और वन धन केंद्रों के विस्तार की घोषणा भी की गई।

संकल्प सभा में मंचस्थ पीएम मोदी एवं अन्य नेता

प्रधानमंत्री ने झाड़ग्राम को “अरण्यसुंदरी” बताते हुए यहां इको-टूरिज्म और होमस्टे आधारित रोजगार की बड़ी संभावनाएं बताईं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को वन्दे भारत एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों से जोड़ा गया है, लेकिन राज्य सरकार के सहयोग के बिना विकास की गति तेज नहीं हो सकती।

महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने टीएमसी पर महिलाओं के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा, आय और सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा। “मातृशक्ति” के तहत आर्थिक सहायता, बेटियों की पढ़ाई के लिए 50 हजार रुपये, सुकन्या समृद्धि योजना को बढ़ावा और प्रधान मंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण सुविधा देने की बात कही गई।

स्वास्थ्य सेवाओं में 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, सस्ती दवाएं, किडनी रोगियों के लिए मुफ्त डायलिसिस, सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण और सिकल सेल जांच की सुविधाओं का भी जिक्र किया गया।

अंत में प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की कि राज्य में विकास, बेहतर शासन और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के लिए भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दें और बदलाव का संकल्प लें।

इस मौके पर मंच पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, भाजपा जिला अध्यक्ष तूफान महतो, झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर, नयाग्राम, विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी क्रमशः लक्ष्मीकांत साऊ, डॉ प्रणत टुडू, राजेश महतो अमिया किस्कू समेत अन्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया भ्रमण, जनता से भयमुक्त होकर मतदान की अपील

Spread the love

Related Posts

Muri  : पूर्व विधायक सह किसान नेता राजेंद्र सिंह मुंडा की 5वीं पुण्यतिथि पर जल, जंगल, जमीन की रक्षा का लिया संकल्प

मुरी : माकपा एवं झारखंड राज्य किसान सभा के तत्वावधान में पूर्व विधायक सह किसान नेता कामरेड राजेंद्र सिंह मुंडा की 5वीं स्मृति दिवस का आयोजन बरसालडीह,( सोनाहातु) में किया…

Spread the love

Kharagpur :  खड़गपुर मंडल में उत्साह और सक्रिय भागीदारी के साथ मनाया गया विश्व धरोहर दिवस, जन जागरूकता के साथ चित्रकला, निबंध लेखन प प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

खड़गपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में 18 अप्रैल 2026 को विश्व धरोहर दिवस बड़े उत्साह और सक्रिय भागीदारी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रेलवे कर्मचारियों,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time