Jamshedpur : परसुडीह के हलुदबनी में बांग्ला नव वर्ष के अवसर पर सजी संगीत सांस्कृतिक संध्या

जमशेदपुर : आज संध्या 6 बजे से जमशेदपुर म्यूजिक सर्किल के वरिष्ठ शास्त्रीय गायिका विदूषी नुपुर गोस्वामी की ओर से परसुडीह के हलुदबनी स्थित संगीत प्रशिक्षण केन्द्र में बांग्ला नव वर्ष के अवसर पर एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के प्रख्यात कलाकार गण उपस्थित होकर अपना उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में माता विदूषी संध्यारानी गोस्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात संस्था का शिक्षार्थी गण अपना कार्यक्रम पेश किए जिसमें जूनियर ग्रुप में विदिशा गुप्ता, प्रिंकेश घंटी, कृष्णेंदु मंडल, सायनदीप बनर्जी, अमृता भट्टाचार्य, ऋद्धि, अन्वेषा घंटी, सीनियर ग्रुप में स्वयं मिश्रा, संदीप्ता चक्रवर्ती, आयुष्मान कुमार, सौम्यी दास शर्मा, अपर्णा, रूपम मण्डल, नंदिता दत्ता, नेहा पाल, अर्चना गोस्वामी, गायक राजेन्द्र राज आदि ने खयाल, रविन्द्र संगीत, नजरुल गीत, भजन तथा नृत्य पेश किए। इन सभी के साथ तबले में शुभ्र शेखर मुखर्जी ने बखूबी संगत किए। अतिथि कलाकारों में प्रख्यात गायक अनिल सिंह, मनमोहन सिंह तथा डालिया भट्टाचार्य ने सुगम संगीत पर शमां बांधा। इन् दोनों ने एक से बढ़कर एक भजन तथा ग़ज़ल गाकर उपस्थित श्रोता दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अन्तिम चरण में सितार वादक सुभाष बोस ने राग मारु बिहाग में आलाप, जोड़ तथा तीन ताल और एकताल में कई बंदिशें पेश किए। उनके सुरीली वादन से उपस्थित लोग काफी प्रफुल्लित हुए। उनके साथ तबले में स्वरूप मोइत्रा ने सराहनीय संगत किए। कार्यक्रम के अन्त में बंशीधर गोस्वामी ने धन्यवाद ज्ञापन किए।

इसे भी पढें : Jamshedpur : जिले में मार्च में हुई 48 सड़क दुर्घटनाएं, प्रशासन ने तेज रफ्तार और ड्रिंक एंड ड्राइव को बताया हादसों का प्रमुख कारण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : DC ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण, ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित रख-रखाव, त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी की समीक्षा की

जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा जमशेदपुर सदर प्रखंड अंतर्गत किताडीह स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयर हाउस में…

Spread the love

Jamshedpur सड़क सुरक्षा पर उपायुक्त सख्त, हाईवे से शहर तक कार्रवाई तेज करने का दिया निर्देश, सितंबर में 32 दुर्घटनाओं में 23 लोगों की हुई थी मृत्यू

हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स तथा यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी हुए शामिल जमशेदपुर :  उपायुक्त  राजीव रंजन की अध्यक्षता में हाईवे सेफ्टी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time