Gua : ठेका मजदूरों की समस्याओं पर यूनियन–सेल प्रबंधन के बीच हुई बैठक, मांगों पर बनी सहमति

गुवा : गुवा क्षेत्र में ठेका मजदूरों एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन और सेल प्रबंधन के बीच एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूनियन की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, महामंत्री अंतरयामी महाकुड़, चंद्रिका खण्डाईत, पदमा केसरी और राजेश यादव मौजूद रहे। वहीं सेल प्रबंधन की ओर से मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार और महाप्रबंधक (एचआर) प्रवीण कुमार सिंह शामिल हुए। बैठक के दौरान यूनियन ने मजदूरों और क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं को उठाया। केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने कहा कि गुवा सेल अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण की व्यवस्था पूरी तरह बंद हो चुकी है, जिसे तत्काल शुरू किया जाए। साथ ही मरीजों को रात में दूध, भोजन में पनीर की सब्जी और शुगर के मरीजों के लिए विशेष आहार नहीं मिल रहा है, इसे भी जल्द बहाल करने की मांग की गई। इसके अलावा मजदूरों के क्वार्टरों की मरम्मत कार्य में हो रही अनदेखी पर भी सवाल उठाए गए। यूनियन ने मांग की कि जिस तरह अधिकारियों के आवासों का कार्य प्राथमिकता से होता है, उसी तरह मजदूरों के क्वार्टरों में भी सिविल कार्य तुरंत शुरू किया जाए। शौचालय निर्माण और फर्श पर टाइल्स लगाने के लिए निकाले गए टेंडर को भी शीघ्र लागू करने की बात कही गई। शिक्षा के क्षेत्र में इस्को मिडिल स्कूल में एडोब टीचर की कमी को दूर करने, ठेका मजदूरों के लिए समान कार्य के बदले समान वेतन लागू करने, एचआरडी में कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू करने और सफाई कर्मियों को ड्रेस उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई। इसके साथ ही ऑपरेटर और टेक्नीशियन की घटती संख्या को ठेका मजदूरों से ही पूरा करने, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने और अस्पताल में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इन सभी मांगों पर सेल प्रबंधन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए सहमति जताई और जल्द ही इन्हें लागू करने का आश्वासन दिया। प्रबंधन के इस फैसले से ठेका मजदूरों और यूनियन पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है तथा उन्होंने प्रबंधन का आभार जताया।

इसे भी पढ़ें : Gua : सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जवान की मलेरिया से मौत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन सोशल जस्टिस संगठन ने उपायुक्त को किया सम्मानित 

जमशेदपुर :  संयुक्त मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास एवं झारखंड टीम के द्वारा जिला उपायुक्त राजीव रंजन को पुष्प गुच्छ एवं…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा की कला-संस्कृति को मिलेगा डिजिटल मंच, डॉ. दिनेश सारंगी ने किया ओड़िया एलबम और भक्ति गीत का विमोचन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा क्षेत्र की समृद्ध कला और संस्कृति को एक नई ऊंचाई देने तथा स्थानीय कलाकारों को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की शुरुआत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time