Gua : कंतोड़िया गांव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 50 से अधिक मरीजों की हुई जांच

गुवा : बड़ाजामदा क्षेत्र के आदिवासी बहुल कंतोड़िया गांव में श्री बालाजी इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग लिमिटेड की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 50 से 55 ग्रामीण मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान कई मरीजों में शुगर, फाइलेरिया, दाद-खाज, पेट संबंधी समस्याएं समेत अन्य बीमारियों की पहचान की गई। कंपनी द्वारा सभी जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया, जिससे ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली। शिविर में उपस्थित स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. आर.आर. मिश्रा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए स्वच्छता, संतुलित पोषण और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और इलाज से गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। इस मौके पर डॉक्टर राजीव रंजन मिश्रा, कंपाउंडर मनीष कुमार, पदाधिकारी टुन्नू पांडे तथा स्टाफ शिव शंकर सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और शिविर के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और लोगों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना है। इस तरह के प्रयास न केवल छोटी बीमारियों की समय पर पहचान में मदद करते हैं, बल्कि ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में भी महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Gua : 12 गांव के मानकी-मुंडा संग ग्रामीणों ने सेल का खदान क्षेत्र घेरा, उत्पादन प्रभावित, वार्ता बेनतीजा 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time