Bahragora : बहरागोड़ा के श्रमिक का विशाखापट्टनम में निधन, Ex-MLA  व CM की पहल पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत लोधनवोनी गांव के 27 वर्षीय श्रमिक गोविंद मुंडा का विशाखापट्टनम में आकस्मिक निधन हो गया, जहाँ वह अपने भाइयों के साथ मजदूरी के लिए गया था। ट्रेन यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में उपचार के बाद घर लौटने की तैयारी के बीच ही उसने दम तोड़ दिया। आर्थिक तंगी के कारण शव लाने में असमर्थ परिजनों की गुहार पर पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मदद मांगी, जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए सीएम ने राज्य के माइग्रेंट सेल को पार्थिव शरीर ससम्मान पैतृक गांव लाने और परिजनों की सहायता करने का कड़ा निर्देश दिया है। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : हल्की बारिश से कीचड़ में चलने को मजबूर हो जाते हैं कोटुआमुड़ा टोला के ग्रामीण

Spread the love

Related Posts

Ghatsila : घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर गीतांजलि व आजाद हिंद एक्सप्रेस के ठहराव की रेलवे ने दी मंजूरी,  11 सितंबर से आदेश होगा प्रभावी

घाटशिला :  घाटशिला और आसपास के यात्रियों के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की है। रेल मंत्रालय ने घाटशिला (GTS) रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनों…

Spread the love

Jamshedpur : नारायणी धाम में श्री राणी सती दादीजी का मंगलपाठ 11 सितंबर को, गजरा और चुनरी उत्सव का  होगा आयोजन

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट द्वारा भाद्रपद अमावस्या के पावन अवसर पर सोनारी सी एच एरिया स्थित नारायणी धाम (भूतनाथ मंदिर परिसर) में श्री राणी सती…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time